- Hindi News
- National
- Chhapra News The Role Of Cm In The Field Of Women Empowerment Is Exemplary Madhavi Singh
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सीएम की भूमिका अनुकरणीय: माधवी सिंह
बिहार में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुत बड़ी भूमिका है।यह बातें रविवार को छपरा परिसदन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में महिला जदयू की जिलाध्यक्ष माधवी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के मान-सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। महिलाओं को सभी क्षेत्रों में आरक्षण ,शराबबंदी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह सहित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम को बढ़ावा देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दिशा में अनुकरणीय कार्य किया है।इस मौके पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं को माधवी ने सम्मानित भी किया।
20 प्रखंड के अध्यक्षों व कार्यकारिणी की घोषणा भी की
सूची के मुताबिक सरिता शर्मा जलालपुर,गिरीजा शर्मा मांझी,अनिता सोनपुर, मीना दरियापुर, रेखा देवी दिघवारा, रेणु नगरा,चांदनी कुमारी मढ़ौरा,दुर्गा देवी अमनौर,सलमा खातून तरैया,मीरा देवी मशरक,मुन्नी देवी पानापुर, अमृता बनियापुर, सरिता रिविलगंज, चांदतारा देवी एकमा,बसंती देवी इसुआपुर, पिंकी कुमारी मकेर,कलावती देवी लहलादपुर, नरगिस बानो गड़खा, शोभा को परसा का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं डा.सविता सिंह, नीतू देवी, बबिता को जिला उपाध्यक्ष, राखी सिंह, विद्दावती व गीतांजलि सिंह को महासचिव, बबली सिंह, प्रीती कुमारी तथा राखी को जिला सचिव मनोनीत किया गया।