- Hindi News
- National
- Chhapra News Theft Of A Bank Lock 100 Meters Away From Madhaura Police Station An Attempt To Steal
मढ़ौरा थाने से 100 मीटर दूर बैंक का ताला काट चोरी का प्रयास, एफआईआर
नगर क्षेत्र के गढ़देवी चौक के पास स्थित एक्सिस बैंक का ताला व आयरन शेफ को गैस कटर से काट कर चोरी का प्रयास कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दे दी। घटना देर रात की है। जानकारी के अनुसार चोरों ने होलिका दहन की रात बैंक के मेन गेट में लगे करीब आधा दर्जन ताले को गैस कटर से काटकर अंदर घुसे और बैंक के अंदर रखे लोहे की तिजोरी को काटना शुरू कर किया। इस दौरान चोरों ने अपनी सतर्कता दिखाते हुये बैंक में सीसीटीवी के साथ भी छेड़छाड़ किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। बैंक में सेंसर के क्रियाशील होने से घटना की जानकारी बैंक के मुम्बई स्थित हेडक्वार्टर को हो गई । हेडक्वार्टर से तत्काल ही बैंक के मैनेजर व फील्ड ऑफिसर को आया जिसमे बैंक के अंदर चोरी की आशंका जताते हुये, बैंक के भीतर पांच लोग के होने की सूचना दी गई। इसके बाद बैंक बीएम ने मकान मालिक को सूचना देते हुये बैंक कर्मी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इधर लोग और पुलिस के पहुंचने से बढ़ी हलचल को भाप चोर बैंक से फरार हो गये। तत्काल मिली जानकारी के अनुसार चोरों को बैंक की तिजोरी से कैश निकालने में सफलता नही मिली थी जिससे बैंक का कैश बच गया है।
बैंक मैनेजर ने दर्ज करायी प्राथमिकी
मामले को लेकर शाखा प्रबंधक प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी में सोमवार की रात अज्ञात चोरों पर बैंक के मेन गेट का ताला और आयरन शेफ को गैस कटर से काटकर चोरी के प्रयास की बात कही है। थानाध्यक्ष ट्रेनी आईपीएस संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है । कुछ सूत्र हाथ लगे है जल्दी ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा।
चोरी कर भाग रहे चोर को रंगे हाथ पकड़ा
मढ़ौरा| नगर क्षेत्र के मढ़ौरा खास में अचानक घरवालों के जग जाने पर घर के भीतर से सामान चोरी कर भाग रहे एक चोर को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। चोर रसूलपुर नयागांव निवासी बच्चू महतो का पुत्र रंजन कुमार बताया गया है । मामले में घर मालिक मढ़ौरा खास निवासी शमसुद्दीन ने प्राथमिकी दर्ज कराया है।
गड़खा में इलाहाबाद बैंक के खिलाफ शिकायत दर्ज
गड़खा| गड़खा बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक के मनमाने के खिलाफ एक ग्राहक ने लोक शिकायत पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि मोतिराजपुर शाखा द्वारा पिछले कई महीनों से बेवजह दौड़ाया जा रहा है और प्रधानमंत्री रोजगार लोन नहीं दिया जा रहा है। मीनापुर निवासी मो. सुखल मियां के पुत्र मो. मुख्तार ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से कहा है कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना के द्वारा जो रोजगार लोन दिया जाता है। उसके लिए फॉर्म भरकर जमा करने के बाद बावजूद नहीं दिया गया।
चोरों को पुलिस का कोई भय नहीं
यह चोरों का अदम्य साहस है कि चोरों ने स्थानीय थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया। मढ़ौरा-छपरा मेन रोड पर गढ़देवी चौक पर स्थित बैंक में चोरी के लिये चोरों में पुलिस का कोई भय नहीं रहा। बिना किये भय का, निडरता से वारदात को अंजाम देने का प्रयास का लोगो मे चर्चा है। घटना के बाद से मढ़ौरा के थानाध्यक्ष प्रशिक्षु आईपीएस संदीप सिंह अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ घटना की जांच में जुट गये थे। नगर में चोरी की अन्य कई मामले भी अभी लंबित रहे है। नगर के एक सोना चांदी दुकान कृष्णा ज्वेलर्स में भी 27 जनवरी की रात चोरों ने आयरन शेफ काटकर लाखों रुपए के आभूषण की चोरी कर ली थी। पुलिस उक्त मामले का भी न उद्भेदन कर सकी है न चोरों को गिरफ्तार कर सकी है। इन मामलों में चोरों पर कार्रवाई नहीं होने से इनके मनोबल बढ़े हुए है।
बैंक के अंदर कटा आयरन शेफ (लाल घेरे में)।