- Hindi News
- National
- Manjhi News Thieves Burnt Thousands Of Property From Two Houses In Manjhi
मांझी में दो घरों से चोरों ने हजारों की संपत्ति उड़ाई
दाउदपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर रविवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को देते हुए हजारों रुपए मूल्य के सामान ले उड़े। दोनों घटना की जानकारी अगले दिन सोमवार की सुबह में हुई। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस घटना-स्थल पर पहुंच कर छानबीन की। एक घटना में चोरों ने जैतपुर गांव निवासी शिवजी तिवारी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। जहां से बक्से आलमारी आदि को तोड़ कर कीमती सामान ले गए। जबकि दूसरी घटना में चोरों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर स्थित दाउदपुर बाजार के एक कोल्डड्रिंक्स दुकान का ताला तोड़ डाला। उसके बाद उसमें रखे गए करीब 40 हजार रुपए की लागत की कोल्डड्रिंक्स की पेटी लेकर चलते बने। इस संबंध में दुकानदार मुक्तिनाथ यादव ने बताया की चोरी की इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया की पुलिस चोरी की घटना की जांच व छान-बीन कर रही है।
दुकान का ताला तोड़कर ढाई लाख का सामान चोरी
छपरा| नगरपालिका चौक स्थित नगर पालिका मार्केट में स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों के द्वारा करीब ढाई लाख की संपत्ति की चोरी कर लेने के मामले में बुधवार को नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी। जिले के पानापुर के रामपुर रूद्र गांव निवासी तथा दुकान मालिक रोहित कुमार सिंह ने बताया कि होली के पहले वह आठ मार्च को अपनी दुकान बंद कर गांव चले गए थे। बुधवार को दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ पाया और दुकान से मोबाइल फोन समेत करीब ढाई लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली गई है।
चोरी के बाद बिखरा समान।