पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News Three Friends Called The Young Man From Home And Took Him To The Dalmot Factory And Killed Three Bullets Injured Pmch Refer

तीन दोस्त युवक को घर से बुलाकर दालमोट फैक्ट्री ले गए और मारीं तीन गोलियां, जख्मी, पीएमसीएच रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत फोरलेन के पास बुधवार की रात 10 बजे दोस्तों ने ही एक युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी। गंभीर स्थिति में युवक को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा ढाला निवासी तारकेश्वर मिश्रा का पुत्र आदित्य मिश्रा उर्फ भोलू बाबा बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आदित्य के तीन दोस्त अभिषेक सिंह, रवि राय एवं अनंत सिंह उसे घर बुलाने गए और बाइक पर बैठा कर उसे फोरलेन स्थित दालमोट फैक्ट्री के समीप ले गए और दोस्तों ने ही उसे गोली मार दी। इस दौरान उसे 3 गोली मारी गई।

शरीर के इन अंगों पर लगी गोली

पहली गोली उसके दाहिने साइड पेट में लगी। दूसरी गोली उसके बाएं हाथ में तथा तीसरी गोली उसके कंधे पर लगी है। गोली मारने के बाद तीनों युवक बाइक से फरार हो गए। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शीघ्र ही पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद मुफस्सिल थाना एवं भगवान बाजार थाना की पुलिस सदय अस्पताल पहुंची और मामले की छानबीन में लग गई। इस दौरान युवक ने बताया कि उसके मित्र अभिषेक सिंह, रवि राय एवं अनंत सिंह उसे घर से बुलाकर ले गए और फोरलेन के समीप उसे गोली मार दी। समाचार प्रेषण तक विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

आर्केस्ट्रा संचालक की गोली से नर्तकी का सहयोगी घायल, एक गिरफ्तार


गड़खा| गड़खा थाना क्षेत्र के धर्मबागी बाजार पर एक आर्केस्ट्रा संचालक ने देशी काटा से फायर कर दिया। जिसमे उसके एक सहयोगी के जांघ में गोली जा लगी। हालांकि घायल सहयोगी के इलाज कहां चल रहा है और वह कहां का रहने वाला है। इस संबंध में बताने से ग्रामीण सहम रहे हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो सहयोगी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह धर्मबागी बाजार स्थित स्टार ऑर्केस्टा म्यूजिकल ग्रुप में काम करता था। व्यवस्थापक मोतीराजपुर गांव के जयप्रकाश साह उर्फ विमल हैं बुधवार को ही शाम में जयप्रकाश शाह अपने आर्केस्ट्रा के नर्तकी और सहयोगी के साथ बैठा था। वह हाथ में रखे अवैध देसी कांटा को साफ कर रहा था, तभी फायर हो गई गोली उसके बगल में बैठे बंगाल से आए सहयोगी गोली लगी।गोली के फायरिंग के आवाज सुन बीच बाजार में पुकार मच गई।घटना की स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पुलिस पहुंची उससे पहले ही घायल को इलाज के लिए कहीं चले गए। पुलिस मौके पर पहुंच संचालक को गिरफ्तार कर थाने ले आई। घायल सहयोगी का इलाज कहां चल रहा है। इस संबंध में पुलिस भी बताने से परहेज कर रही है। घायल सहयोगी की तरफ से अभी तक कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है। सूत्रों की मानें तो घायल व्यक्ति की प्राइवेट नर्सिंग होम में हो रहा है। वहीं पकड़े जाने के डर से वह थाना में नहीं आ रहा है। स्थानीय चौकीदार राजकुमार मांझी के बयान पर थाने में दो व्यक्ति पर अवैध हथियार रखने व साक्ष्य मिटाने तथा अज्ञात व्यक्ति को गोली मारने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बांट-बखरे को लेकर अपराधियों ने मारी गोली

छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत फोरलेन के समीप बीती रात्रि अपराधियों के बीच बंटवारे को लेकर गोलीबारी हुई । जिसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा ढाला मोहल्ला निवासी अपराधी आदित्य मिश्रा उर्फ भोलू बाबा को उसके साथी अपराधियों के द्वारा तीन गोली मारी गई थी। जिसे गंभीर स्थिति में छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया था। गंभीर रूप से जख्मी अभिषेक की चिंताजनक स्थिति के कारण पीएमसीएच में भी उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है। जिसके कारण अभी तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि आदित्य का भी पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. वह आर्म्स एक्ट एवं अन्य मामलों में जेल भी जा चुका हैं. मुफस्सिल थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि आदित्य मिश्रा के खिलाफ उनके थाने में भी तीन-चार मामले दर्ज है। वह जेल भी जा चुका है।

घायल का इलाज करते डॉक्टर।

डोरीगंज में घर पर चढ़कर गोलीबारी

डोरीगंज थाना क्षेत्र के ईस्माइलपुर गांव में घर पर चढ़कर फायरिंग करते हुए मारपीट की गई। यह घटना गुरूवार की रात 8 बजे की है। इस संबंध में ईस्माइलपुर निवासी कौशल कुमार शर्मा ने डोरीगंज थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें डोरीगंज थाना क्षेत्र के लोदीपुर चिरांद निवासी गरबा उर्फ सोनू कुमार, ख्वासपुर निवासी विकास कुमार, रंजन कुमार व काजी टोला निवासी शैलेश कुमार एवं काजीटोला निवासी नीरज कुमार समेत 10-15 अज्ञात लोगों को नामजद किया है। प्राथमिकी में बताया है कि नामजद सभी लोग बीस की संख्या में मेरे घर पर चढ़कर पिस्टल से फायरिंग करते हुए मेरे बेटे से मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं जान से मारने की धमकी भी दी।

विवाद के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी, तीनों दोस्त फरार, पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी, युवक की हालत गंभीर
खबरें और भी हैं...