- Hindi News
- National
- Manjhi News Training Camp Of Servants Regarding Birth Death Registration In Manjhi Overcome The Problem Of Registration In Any Case
मांझी में जन्म- मृत्यु पंजीकरण को लेकर सेविकाओं का प्रशिक्षण शिविर, पंजीयन की समस्या हर हाल में दूर करें
प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं को जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सीडीपीओ रीना श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के तहत शिविर का उद्देश्य जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण की समस्याओं को दूर कर क्षमतावर्धन करना है। जन सरोकार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अभियान है। जिसमे जन्म व मृत्यु पंजीकरण से होने वाले लाभ के प्रति आम लोगो को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत है। पदाधिकारीयो द्वारा प्रशिक्षण शिविर में सेविकाओं को विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश के संबंध में बताया गया।जिसमें जन्म व मृत्यु के निबंधन करने के संबंध में सेविकाओं अनेक महत्वपूर्ण टिप्स दिया गया। प्रशिक्षण में बताया कि पोषक क्षेत्र में किसी की जन्म एवं मृत्यु होने पर उसका निबंधन 21 दिन के अंदर करना अनिवार्य है। जबकि एक माह तक के बच्चों का जन्म होने पर या किसी की मृत्यु होने पर पंचायत सचिव के द्वारा निर्गत किया जाता है। जबकि एक माह से एक साल तक का जन्म व मृत्यु का प्रमाण पत्र बीडीओ के द्वारा बनाया जाता है।जबकि इसके बाद का संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी के द्वारा बनाया जाता है। वहीं प्रशिक्षक पदाधिकारियों द्वारा मृत्यु के रजिस्ट्रेशन में काफी सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। जिसमे कहा गया कि पोषक क्षेत्र के बाहर मौत होने पर उसका निबंधन नही करना है और अगर किसी व्यक्ति के द्वारा जबरन दबाव या किसी के प्रभाव में करने के लिए बाध्य किया जाता है तो तत्काल संबंधित पदाधिकारी को सूचित करें। किसी के दबाव या प्रभाव में आकर कभी किसी का गलत निबंधन नहीं करें। गलत निबंधन करने पर कानूनी करवाई भी हो सकती है। शिविर में कहा गया कि संबंधित विभाग द्वारा सेविकाओं को वर्ष 2012 से उपरजिस्टार का दर्जा प्राप्त है। प्रशिक्षण में जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह,अवर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी अबु अंजुम,प्रखण्ड सांख्यिकी पदाधिकारी परमानंद प्रसाद आदि के द्वारा जन्म मृत्यु पंजीकरण के संबध में जानकारी दी गई।
शिविर में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता