- Hindi News
- National
- Traya News Truck Crashes Into Bike Young Man Returning From Party Dies Second Injured
ट्रक ने बाइक में मारी ठोकर, पार्टी से लौट रहे युवक की मौत, दूसरा जख्मी
जन्मोत्सव से लौट रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। घटना तरैया थाना के देवरिया गांव के नहर के पुल के पास की है। मृतक सिरमी गांव निवासी रामसिंगार राम का 27 वर्षीय पुत्र मुकेश राम है।जो शनिवार की रात्री मकेर अपने साली के बेटे के जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तभी देवरिया सड़क के किनारे गड्ढा जिसमें पानी भरा हुआ है। एक ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे दोनों भाई नीचे गड्ढे में गिर गये। जिसमें बड़े भाई मुकेश की मौत घटनास्थल पर ही गयी और छोटा भाई मोहन राम घायल हो गया है। इस संबंध में घायल ने अज्ञात ट्रक चालक पर एफआईआर दर्ज कराई है। घायल ने बताया कि देवरिया नहर के पास अनियंत्रित व लापरवाही से ट्रक विपरीत दिशा से आकर हम दोनों भाई के बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे मेरे भाई की मौत हो गयी और मेरा प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया। मृतक की शादी आठ वर्ष पूर्व हुई थी। प|ी कुसुम देवी का रो-रो का बुरा हाल है। वो बार-बार बेसुध हो जा रही है। जिससे पूरा गांव में सन्नटा पसरा हुआ है। मृतक की तीन पुत्रियां अंजलि कुमारी, करिश्मा कुमारी, सोना कुमारी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
मशरक में पेड़ की डाल की चपेट में आने से युवती की मौत
मशरक| मशरक पुरानी रेलवे स्टेशन के पास टुट कर गिरी पेड़ की डाली के चपेट में आने से जख्मी एक युवती की मौत हो गई। पेड़ की डाल टूट कर गिरने से युवती जख्मी हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों द्वारा इलाज के लिए मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां इलाज के दौरान जख्मी युवती ने दम तोड़ दिया। मृतक युवती मशरक तख्त गांव निवासी राज कुमार साह की 18 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी बतायी जा रही है। परिजनों ने बताया कि घटना रविवार को दोपहर उस वक्त हुई जब उक्त युवती घर से मशरक मेला बाजार सब्जी की खरीददारी करने जा रही थी। इसी दौरान मशरक पुरानी रेलवे स्टेशन के पास अचानक टूटकर गिरी एक नीम के पेड़ की डाली के चपेट में आ गयी। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।