भेल्दी में कार की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मी
भेल्दी| छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाना क्षेत्र के रायपुरा प्रजापति मोड़ के पास तेज गति से आ रही अल्टो की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मी हो गए। दोनों रास्ते पर बेसुध पड़े थे। तभी गड़खा प्रखंड के पचपतिया निवासी गुड्डू राज ने दोनों को सीएससी में भर्ती कराया। जहां इलाज हुआ घायलों में गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव निवासी वीरेंद्र राय के पुत्र रोहित कुमार और भूषण राय के पुत्र अजीत कुमार बताया जाता है।
प|ी से मारपीट करने के मामले में पति गिरफ्तार
परसा| पुलिस ने बनौता कोहरा गांव में छापेमारी कर प|ी को मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार बनौता कोहरा निवासी अजीत शर्मा बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 3 अप्रैल 19 को पीड़िता उर्मिला देवी ने मारपीट कर घर से निकाल बाहर करने के मामले में ससुर ज्ञानचंद, देवर धर्मेंद्र सास सहित छह पर प्राथमिकी दर्ज।