- Hindi News
- National
- Traya News Two Brothers Returning Home After Seeing A Farm In Taraiya Were Thrashed By A Pickup Van One Died The Other Referred To Pmch
तरैया में खेत देख घर लौट रहे दो भाई को पिकअप वैन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा पीएमसीएच रेफर
थाना क्षेत्र के रामबाग तरैया-मसरख मुख्य सड़क एसएच 73 पर खेत देख कर लौट रहे दो भाइयों को एक पिक ने रौंद दिया जिससे एक कि मौत हो गयी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।मृतक तरैया निवासी लक्ष्मण सिंह के 35 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार सिंह है।तथा घायल सरयुग सिंह है।जिनका प्राथमिक उपचार रामबाग ब्रिम्स हॉस्पिटल में कर गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।घटना मंगलवार को होली के दिन तब हुई जब दोनों चचेरे भाई घर से पुआ-पकवान खाकर एक साथ रामबाग अपना खेत देखने के लिए गए थे।खेत देख कर लौट रहे थे जैसे ही एसएच 73 पर पहुंचे की तरैया से मशरक की ओर तेजी से जा रही पिकअप ने ठोकर मार दिया जिससे पप्पू कि मौत हो गयी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेजी से आ रहा था जिसने पैदल आ रहे दोनों भाइयों को ठोकर मार दिया।जिससे उसका गाड़ी टर्न ले लिया फिर गाड़ी चालक ने गाड़ी बैक करने के क्रम में दोनों घायलों को दुबारा कुचल दिया।और आस-पास के लोग एकत्रित होते तबतक तेजी से मशरक की ओर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।घटना के बाद तरैया गांव मंे होली का रंग फीका पड़ गया और गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।
पानापुर| गाय को बचाने में युवक की गई जान: खजुरी में मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार खजुरी निवासी वकील राय का 30 वर्षीय पुत्र अशोक राय अपने चाचा बाइक से दूध देने के लिए धेनुकी बाजार गया। बाजार पर दूध देकर वह अपने घर लौट रहा था। तभी अचानक नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में उसका बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया।
लहलादपुर। सड़क दुर्घटना में चौकीदार की मौत
जनता बाजार थाना के चौकीदार जयलाल राय की मौत मंगलवार की रात जनता बाजार-ताजपुर के बीच मुख्य सड़क पर सारण गांव में सड़क दुर्घटना में हो गई।परिजनों के अनुसार मृतक होली के अवसर पर अपने एक सहयोगी संतोष मांझी के साथ सड़क किनारे गश्ती कर रहा था कि उसी दरम्यान किसी चारपहिया वाहन ने उन्हें धक्का मारते हुए भाग निकला। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गये तथा बुरी तरह जख्मी एवं अचेत हो गये।मगर होली त्योहार के कारण आवागमन कम रहने से दोनों सड़क पर पड़े रहे।
अमनौर| बेसुध में मिले युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
एस एच-73 मुख्य पथ के बीच छपरा अभिमान के पास बेसुध ही हालत में बरामद युवक की मौत उपचार के दौरान हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया कि एक व्यक्ति तरफ रहा है। पुलिस पीड़ित व्यक्ति को उठाकर अस्पताल लाया। डॉक्टर ने छपरा सदर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
दिघवारा में घायल।
अमनौर| सड़क दुर्घटना में घायल दुकानदार की मौत
सड़क दुर्घटना में घायल एक भूंजा विक्रेता की मौत पीएमसीएच में उपचार के दौरान हो गई। मृतक अमनौर हरनारायण निवासी स्व जगनारायण तिवारी के पुत्र श्री कांत तिवारी उर्फ शीशम तिवारी बताया जाता है। ये तीन भाई में अविवाहित थे। भूंजा बेचकर अपने वृद्ध माता का देख भाल करता था।
तरैया में घायल को रेफर करते डॉक्टर।
परसा। सांप डसने से उपसरपंच की प|ी की मौत
सांप के डसने से दरियापुर प्रखण्ड के बारवे पंचायत के उपसरपंच तुर्की गांव निवासी कामेश्वर सिंह की प|ी देवकली देवी की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वे 50 वर्ष की थी। परिजनों ने बताया कि 6 मार्च की अहले देवकली देवी सुबह नारायणी नदी तीरे शौच करने गई थी जहां सांप ने डस लिया।परिजनों ने उन्हें मुजफ्फरपुर तारा हॉस्पिटल लाया जहां चिकित्सक ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया।
दो बाइकों की टक्कर में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
दिघवारा। सारण जिला के दिघवारा थाना अंतर्गत अंबेडकर चौक के समीप बीते दिन दो बाइकों की सीधी टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत उपचार के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में हो गई। मृतक सोनपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी 30 वर्षीय रणधीर ठाकुर बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि होली के दिन वह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई थी, इस दुर्घटना में दोनों ही बाइक चालक घायल हो गए थे। जबकि गंभीर रूप से घायल रंधीर की मौत बुधवार को उपचार के दौरान हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को पुलिस ने सौंप शव, मदद का आश्वासन