पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhapra News Two Janitors Carrying Helmets Without A Prisoner Riding A Bike

बाइक पर हथकड़ी लगे कैदी काे िबना हेलमेट ले जाते दो चौकीदार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यह तस्वीर मढ़ौरा की है, तस्वीर में एक बाइक पर तीन लोग सवार है। जिसमें एक कैदी हथकड़ी के साथ और दो चौकीदार सवार । एक चौकीदार खुद बाइक चलाकर कैदी को छपरा न्यायालय में प्रस्तुत करने जा रहा है। बाइक पर तीन सवार ट्रैफिक नियम का उल्लंघन है तो बिना हेलमेट के बाइक चलाना सुरक्षा नियम का अनदेखी करना है। उपयोग में प्रयुक्त बाइक का रजिस्ट्रेशन नम्बर, आर्नर बुक, एन्सुरेंश, प्रदूषण प्रमाण आने के बाद का बात है। जो दिख रहा है वह यह बताने के लिये प्रर्याप्त है कि नियम की अनदेखी में वे लोग है। जिन पर ही नियमों को पालन कराने की जबाबदेही है। यह तस्वीर तब अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है जब मढ़ौरा में थानाध्यक्ष प्रशिक्षु आईपीएस संदीप सिंह लगातार इसके लिये अभियान चला रहे है। अब तक दर्जनों बाइक को नियम की अनदेखी, ट्रिपल सवारी, बिना हेमलेट, कागजात की कमी को लेकर पकड़ा गया है। जुर्माना के तौर पर भी हजारों रुपए सरकारी राजस्व प्राप्त किया गया है। निश्चित तौर पर ट्रेफिक नियम का पालन करना और लगों से इसे पालन करना एक अच्छी पहल है । मगर नियम के परिधि में केवल आमलोग ही आते हो खुद के विभाग को पूरी छूट हो यह भी उचित नही दिखता । इसलिये जरुरी है कि साहब इन्हे भी ट्रैफिक नियम जरूर बताइये ताकि ये और इनका परिवार भी सुरक्षित रह सके। बाकी यह तस्वीर दास्तान खुद कह रही है ।

बिना हेलमेट ट्रिपल लोिडंग।
खबरें और भी हैं...