विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 6 लाेग जख्मी
पूर्व के विवाद में हुई दाे पक्षों में मारपीट में छह लोग घायल हो गए हैं। जिनका इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में कराया गया। वहीं दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराकर 24 लोगों को नामजद किया गया है।
पहले पक्ष के मिन्ता देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के कान्ति देवी, अमित रॉय, राहुल राय, सोनू राय सहित 19 लोग घर में घुसकर मारपीट कर पूरे परिवार को जख्मी कर शरीर के गहने छीन कर भाग गए। इधर राम इकबाल यादव ने अपने प्राथमिकी में शत्रुघ्न राय, बच्चा राय, अनिल राय सहित आधा दर्जन को नामजद करते पुरानी दुश्मनी से मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। दोनों प्राथमिकी के बाद पुलिस अनुसंधान कर रही है।