- Hindi News
- National
- Saran News Volleyball Will Be Held On March 21 And 22 In Rivilganj Dozens Of National Level Teams Will Take Part
रिविलगंज में वालीबॉल 21 और 22 मार्च को होगा, राष्ट्रीय स्तर की दर्जनों टीमें लेगी हिस्सा
21 व 22 मार्च को राजपूत स्पोर्टिंग क्लब मुकरेड़ा के तत्वावधान में अखिल भारतीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। देश स्तरीय इस वालीबॉल प्रतियोगिता आयोजन को लेकर रिविलगंज प्रखंड क्षेत्र सहित पूरे सारण जिले के सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का संचार हो गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए रिविलगंज प्रखंड प्रमुख राहुल राज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की दर्जनों टीमें हिस्सा लेगी। जिसमें बिहार ए.जी., बिहार पुलिस, एन.ई. रेलवे गोरखपुर, पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर, डी.एल.डब्लू. वाराणसी, दानापुर आर्मी, आजमगढ़, मुकरेरा तथा सारण जिले की मुख्य टीमों को आमंत्रित किया गया हैं।
प्रतियोगिता में विजेता टीम को नकद 15 हजार तथा ट्राफी और उप-विजेता टीम को कैश 11 हजार तथा ट्राफी दिया जायेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा नेता राहुल राज तथा प्रतियोगिता संचालन समिति में संजय सिंह, अभिनव सिंह, राजगौरव सिंह, रितेश सिंह, पिंटू सिंह,अमित सिंह,नुनु सिंह, केनेडी तथा अन्य खेल प्रेमी द्वारा किया जा रहा हैं।
वालीबॉल के सफल आयोजन हेतु बैठक करते प्रखंड प्रमुख राहुल राज