तरैया में बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद
तरैया| बिन मौसम हुई वर्षात से प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में लगभग सैकडों एकड़ में लगी गेहूं की फसल नष्ट हो गयी है।जिससे किसानों में मायूसी छायी हुई है। पोखरेरा, चैनपुर, डुमरी, माधोपुर, भागवतपुर, पचरौर, नारायणपुर, भटगाई, चंचलिया, सरेया रतनाकर, डेवढ़ी, तरैया एवं पचभिण्डा पंचायत में किसानों की क्षति हुई है। भटगाई के किसान जितेंद्र सिंह, राहुल सिंह, सुशील सिंह, नंदकिशोर सिंह, पचरौर के सुरेन्द्र सिंह, रियाजुद्दीन, सत्यनारायण सिंह, नरेश महतो, मनोज सिंह, दिलीप सिंह, नारायणपुर के चन्द्रकेत सिंह, सुपन राय, ओमप्रकाश राम, शिवपूजन राम व अन्य ने बताया कि वर्षात से तैयार गेहूं की फसल गिर गई है।