- Hindi News
- National
- Chhapra News Where The Decree Continues Rules Are Being Broken Illegal Parking And Garbage Dump Are Also There
जहां फरमान होता है जारी वहीं तोड़ा जा रहा नियम,अवैध पार्किंग व कूड़ा डंप भी होता है
जिस आलाकमान के पास से आदेश निकलता है। जहां से अधिकारियों को नियम पालन करने की फरमान जारी होती है वहीं पर कानून टूट रहा है। यह अपने आप में निश्चित तौर पर सवाल है। यहां हम आपको दो तस्वीरें दिखा रहे है। एक में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पार्किंग जोन बनने के बावजूद अवैध पार्किंग होती है। चार पहिया व बाइक की अवैध पार्किंग की वजह से कई विभाग में आने-जाने वाले लोगों और कर्मियों को परेशानी होती है। दूसरा तस्वीर है ठीक वहीं पर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर कूड़ा डंपिंग किया जाता है आैर उसको उठाने के बजाए वहीं पर जला दिया जाता है। ऐसे में दोनों ही परिस्थिति में कानून का उल्लंघन हो रहा है।
कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध पार्किंग को लेकर डीएम के आदेश पर दो सप्ताह पहले अभियान चलाया गया था। जिसमें एमवीआई ने अवैध पार्किंग करने वालों से करीब 32 हजार रुपया फाइन के तौर पर वसूल किया था। इसके बावजूद भी यहां की तस्वीर नहीं बदली है। हर दिन कलेक्ट्रेट परिसर में एनआईसी विभाग के तरफ अवैध पार्किंग होता है। लोगों की माने तो हथुआ मार्केट व साहेबगंज में मार्केटिंग करने वाले लोग भी सेफ समझ कर यहीं आकर वाहनों की पार्किंग करते है। आस-पास पुरानी बिल्डिंग में जितने भी विभाग संचालित है,आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ जाती है।
होती है परेशानी
कलेक्ट्रेट में कई विभाग संचालित है। जहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में यहां पर महिला हेल्प लाइन,पंचायती राज विभाग,सहकारिता विभाग में आने-जाने में परेशानी होने लगती है। विभाग के सामने से एक सिरे से वाहन लग जाने से कार्यालय घिर जाता है।
कलेक्ट्रेट के अंदर कूड़ा डंपिंग कर हटाया नहीं जाता, आग लगा दी जाती है
कलेक्ट्रेट के अंदर जो भी कूड़ा इकट्ठा होता है उसे एक जगह पेड़ के नीचे जमा किया जाता है। उसके बाद उसकी उठाव नहीं की जाती है बल्कि उसे आग के हवाले कर दिया जाता है। ऐसे में यह सुप्रीम कोर्ट का खुलेआम उल्लंघन है। यहां बता दें कि छह माह पहले नगर निगम द्वारा शिल्पी पोखरा के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर दिया गया था। कड़ा का उठाव नहीं कर रात के समय में आग लगा दिया गया। इसकी खबर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। उसके बाद डीएम ने संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त को तलब किया था। साथ ही हिदायत दिया था कि निगम आयुक्त यह तय करें कि आगे इस तरह की घटना को नहीं दोहराई जायेगी।
उपाय|कलेक्ट्रेट में सफाई कर्मियों के अलावे निगम को चाहिए कि साप्ताहिक सफाई चलायें। ताकि इस तरह की नौबत नहीं आये। साथ प्रशासन की ओर से इसको लेकर हिदायत देना चाहिए कि इस तरह की गलती को नहीं किया जाये।
कलेक्ट्रेट में अवैध पार्किंग
वजह|शहर के हथुआ मार्केट,साहेबगंज बाजारों में सड़क किनारे कही भी वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। दूसरी बात कि बाजारों से आये दिन वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। ऐसे में लोग कलेक्ट्रेट को सेफ समझ कर यही पार्किंग कर मार्केटिंग करने चले जाते है। दूसरा यहां पर कर्मियों द्वारा भी पार्किंग में बाइक खड़ी नहीं कर अपने विभाग के सामने ही पार्किंग की जाती है।
उपाय|सबसे पहले तो कलेक्ट्रेट में अवैध वाहनों को प्रवेश पर रोक लगाना चाहिए। जो कर्मचारियों की बाइक या कार है उसकी पार्किंग निर्धारित स्थान पर ही करायें। वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह की माने तो पार्किंग की जो सुविधा कलेक्ट्रेट परिसर में की गई है,उसको जरूरत के अनुसार और बड़ा होना चाहिए। यहां पर जरूरत के हिसाब से पार्किंग जोन कम पड़ जाता है। इस सूरत में यत्र-तत्र बाइक लगाना पड़ता है। अवैध पार्किंग को लेकर प्रशासन को साप्ताहिक अभियान चलाना चाहिए। ताकि इसे रोका जा सके।
एसडीएम ने फुटपाथियों को कराया खाली
छपरा| छपरा एसडीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर थाना चौक से साहेबगंज बाजार तक फुटपाथ पर लगने वाले दुकानों को हटाया गया। सभी दुकानदारों को इसके पहले भी हटाया गया था और चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद भी लगा दिया गया। पुन: अभियान चलाकर उसे हटाया गया। निर्देश दिया गया है कि दुबारा लगाया गया तो जुर्माना वसूल किया जायेगा और कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी। यहां बता दें कि यहां पर अभी फुटपाथी दुकानदारों के लिए वेडिंग जोन नहीं बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में पहले इन फुटपाथियों को वेडिंग जोन में शिफ्ट करना है उसके बाद उसे हटाना है। इसके बावजूद यहां पर वेडिंग जोन का मामला पिछले तीन सालों से पेंडिंग में पड़ा है।
अवैध पार्किंग न करें
हां,एक बार अभियान चलाकर जुर्माना वसूल किया गया था। फिर से अभियान चलाया जायेगा। लोगों को इसके लिए मनाही भी किया जाएगा कि अवैध पार्किंग न करें। ।
जयप्रकाश नारायण,डीटीओ,सारण
फिर होेगी कार्रवाई
अवैध पार्किंग को लेकर हाल में अभियान चलाया गया था। सभी को निर्देश भी दिया गया था। अगर दुबारा यह समस्या हो रही है तो पुन: कार्रवाई की जायेगी।
सुब्रत कुमार सेन,डीएम
कलेक्ट्रेट में अवैध पार्किंग: विभागों में जाने में होती है मशक्कत
बाजार जाने वाले लोग भी कार व बाइक यही करते हैं पार्क
ये तस्वीरें बदलनी चाहिए
वजह|कलेक्ट्रेट से निगम द्वारा नियमित कूड़ा का उठाव नहीं किया जाता है। ऐसे में सभी विभागों के चपरासी या सफाई कर्मी द्वारा एक जगह कूड़ा को डंप कर दिया जाता है। उसके बाद गंदगी फैलने की डर से उसे आग के हवाले कर दिया जाता है।
समस्या|कलेक्ट्रेट के अंदर करीब 43 विभाग संचालित है। कूड़ा में आग लगाने से प्रदूषण फैलता है। जिससे लोगों और कर्मियों को परेशानी होती है। इसके अलावे कूड़ा जलाना अपने आप में कानून की अवहेलना है।
कलेक्ट्रेट परिसर में कूड़ा में लगाया गया आग