नारायणपुर में महिला के साथ किया छेड़खानी, एफआईआर दर्ज
तरैया| नारायणपुर गाव में बच्चों को स्कूल पहुंचाने जा रही एक महिला के साथ कुछ लोगों द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर सुल्तानगंज गाव निवासी पीड़िता के पति रमेश कुमार महतो ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अमनौर जान के सोनू कुमार, भोला राय, सुबोध राय, मोरध्वज प्रसाद, गौतम साह,धर्मेन्द्र साह सहित सात नामजद एवं चार-पांच अज्ञात को नामजद किया है।ईधर इसी मामले में सोनू कुमार ने भी पांच लोगों पर काउंटर प्राथमिकी दर्ज कराई है।