महिला के सिर में गोली मारकर हत्या
सोनपुर के नयागांव के रसूलपुर गांव में दहेज के लिये एक विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका के पिता ने सुसराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आवेदन के मुताबिक पुत्री संगीत कुमारी की रसूलपुर गांव निवासी राजदेव पंडित के पुत्र सुरेन्द्र पंडित के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बेटी के सुसराल वाले एक लाख रुपया की मांग कर उसे प्रताड़ित करते थे। सूचना मिली कि सुसराल वालों ने बेटी की हत्या कर शव को गायब कर दिए है। जब रसूलपुर गांव पहुंचे तो घर मंे बेटी नहीं मिली वहीं उसके ससुराल वाले भी घर छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना को लेकर उन्होंने लगभग 13 लोगों को नामजद किया है।
तरैया में संपत्ति हड़पने के लिए व्यक्ति की हत्या
नंदनपुर गाव में जमीन व सम्पत्ति हड़पने की नीयत से एक व्यक्ति की हत्या कर शव को गायब कर दिया है। अवधकिशोर महतो की प|ी सिंधु देवी के कोर्ट परिवाद के आलोक में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें देवेंद्र महतो,रामकरण महतो, सचिता देवी व हेवन्ति देवी को अभियुक्त बनाया गया है।
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
सिटी रिपोर्टर| छपरा
शहर के मुफस्सिल थानांतर्गत फोरलेन के समीप एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा इस बात की सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। महिला के बाई तरफ कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी गई थी। मृतका की उम्र करीब 42 वर्ष बताई जा रही है। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि घटनास्थल पर महिला के सिर से बहे खून के धब्बे भी मौजूद है। हत्या रविवार की अल सुबह की बताई जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है कि किस कारण से उस महिला की हत्या की गई है। उसकी पहचान नहीं होने के कारण भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला के कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में प्रयास किया जा रहा है। हत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
हत्या के बाद पोस्टमार्टम के लिए जुटी भीड़।
सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो
अापको जानना जरूरी है।