कार्यकर्त्ता पार्टी के आधार होते है : डॉ. सीएन गुप्ता
छपरा| कार्यकर्त्ता ही पार्टी के मूल स्तंभ होते है,आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो इसका मुख्य कारण है कार्यकर्त्ता की लगन और मेहनत। उक्त बातें विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कही। माैका था शहर के कटहरी बाग और तेलपा शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा का। इस मौके पर विधायक डॉ. सी एन गुप्ता ने कहा कि किसी भी पार्टी का आधार कार्यकर्ता होता है। जिस तरह जड़ के बगैर किसी पेड़ का खड़ा रहना मुश्किल है, उसी तरह कार्यकर्ता के बगैर पार्टी का खड़ी रहना मुश्किल है। इसलिए कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह तथा संचालन जिला प्रवक्ता श्रीनिवास सिंह तथा प्रकाश रंजन निक्कू ने किया। इस दौरान उपाध्यक्ष निशांत राज ,अनूप कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, अजित कुमार सोनी आदि थे।