पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Madhura News Younger Sister Was To Be Married Elder Sister Was Abducted With The Intention Of Marriage

छोटी बहन की होनी थी शादी, बड़ी बहन का शादी की नीयत से हो गया अपहरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मढ़ौरा| थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में एक युवती का शादी के लिए अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर युवती के पिता स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अमर भगत, रितेश भगत, उमेश भगत, अक्षय कुमार, विश्वजीत भगत, रानी देवी को आरोपित किया है। प्राथमिकी में कहा है कि इस महीने के 2 मार्च को उनकी छोटी बेटी की शादी होनी थी । इसके एक दिन पहले दिन के 2 बजे के करीब अमर भगत और रानी देवी उनके घर आए और उनकी बड़ी बेटी के साथ बात करते हुए अपने घर की तरफ लेकर चले गए। जहां पहले से एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी जिसमें उनकी बड़ी बेटी को बैठा लिया गया। सभी आरोपी भी उसी गाड़ी में बैठ कर कहीं चले गए। घर में उसी दिन मटकोर होने से सभी लोग व्यस्त थे। शाम तक युवती के घर वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गयी लेकिन सही जानकारी
नहीं मिली।
खबरें और भी हैं...