निशुल्क गुर्दा जांच शिविर में 103 मरीजों ने कराई जांच
विश्व गुर्दा दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को जाले उत्तरी पंचायत सरकार भवन परिसर में गुर्दा जांच का निशुल्क शिविर का आयोजन हुआ। इसमें नस्तीवा मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पीटल पटना के चिकित्सक एवं कर्मी शामिल थे। इसमें 103 मरीजों का निशुल्क जांच किया गया। मौके पर उपस्थित मुखिया पति सह सामाजिक कार्यकर्त्ता मो. ताज ने कहा कि अनियमित रहन-सहन एवं खानपान से गुर्दा, लीवर सहित अन्य बीमारियां लोगों में देखने को मिल रहा है। इसकी जानकारी एवं बचाव के लिए ही इस शिविर का आयोजन किया गया है। यहां आने वाले सभी रोगियों का ब्लडप्रेशर, मधुमेह एवं मूत्र का मुफ्त जांच मौके पर ही किया गया। कुछ विशिष्ट जांच के लिए उन मरीजों का सैम्पल पटना गया है। जांच टीम में डॉ. गौरव कुमार तथा सहयोगी कर्मी के रुप में प्रमोद कुमार, मोनिका कुमारी आए थे। वहीं शिविर में ग्रामीण सहयोगी के रूप में आलोक कुमार सिंह, नीरू यादव, कमरुजमां आदि थे।