पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kusheswarsthan News 12 Km Long Satighat Rajghat Road Connecting 24 Villages Is Shaky For 8 Years

24 गांवाें को जोड़ने वाली 12 किमी लंबी सतीघाट-राजघाट सड़क 8 साल से जर्जर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड को जोड़ने वाली सतीघाट राजघाट सड़क विगत 8 वर्षों से जर्जर हो गई है। 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर अनगिनत बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। राजघाट तक सड़क की स्थिति इस कदर खराब है कि 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क में पीच का नामोनिशान नहीं है। जिससे वाहनों की बात तो दूर इस सड़क पर पैदल चलना भी खतरा से खाली नहीं है। इस मार्ग में बने सहोरबाघाट एवं बर्रा पुल भी जर्जर एवं टूटने के कगार पर हैं। मालूम हो कि यह सड़क प्रखंड के दक्षिणी भागों को जोड़ने के लिए लाइफ लाइन के रूप में जानी जाती है। इस मार्ग से प्रखंड के हरौली, गोठानी, बरना, पकाही झझड़ा एवं चिगड़ी सिमराहा पंचायत के करीब 24 से अधिक गांव सीधे जुड़े हुए हैं। जिसकी कुल आबादी तकरीबन 2 लाख के आसपास होगी। प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला से इस सड़क का सीधा सम्पर्क होने के कारण वाहनों का आवागमण अधिक है। हसनपुर से कुशेश्वरस्थान प्रखंड आने वाली सड़क समैला गांव में सतीघाट राजघाट सड़क में मिल जाती है। समैला चैक से लेरझा सड़क भी इसी तरह जर्जर है। कुशेश्रस्थान से हसनपुर जाने के लिए लोगों को जर्जर सड़क से गुजरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

2010 में बनी थी यह सड़क

यह सड़क लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2010 में बनी थी। निर्माण के 1 वर्ष बाद ही सड़क पर से पीच उखड़ने लगी। लेकिन आज तक इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई। जिसके कारण प्रतिदिन वाहनों के भारी दवाब से सड़क दिनोंदिन जर्जर होती गई।

विधायक शशिभूषण हजारी ने बताया कि अब यह सड़क स्टेट हाईवे में उत्क्रमित हो गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

शीघ्र होगा सड़क का निर्माण कार्य : विधायक


सतीघाट से राजघाट जाने वाली जर्जर सड़क।

जनप्रतिनिधि बोले- सड़क नहीं बनी तो होगा आंदोलन


भाजपा के वरिष्ठ नेता राम सुबोध चौधरी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार, सीपीआई के जवाहर सिंह राणा, राजद के अशोक कुमार यादव ने बताया कि लोग मजबूरी बस इस जर्जर सड़क से गुजरने के लिए विवश हैं। इसके बावजूद कोई जनप्रतिनिधि एवं सरकारी मुलाजिम ने सड़क निर्माण के लिए पहल नहीं की। जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश पनप रहा है। इस सड़क के निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोग गोलबंद हो रहे हैं। जल्द ही सड़क निर्माण के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।


सड़क जर्जर होने के कारण किसानों को होती परेशानी


बताते चलें कि समस्तीपुर जिले का हसनपुर बाजार गेहूं, मकई का बहुत बड़ा व्यावसायिक केंद्र है। प्रखंड के किसानों एवं व्यापारियों को गेहूं एवं मकई की बिक्री करने के लिए हसनपुर बाजार जाने का सतीघाट सहोरबा राजघाट एक मात्र सड़क है। लेकिन सड़क के जर्जर होने के कारण किसानों एवं व्यापारियों को अपने अनाज को वहां तक ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जर्जर सड़क होने के कारण व्यवसायियों को माल ढलाई के लिए गाड़ी का मनमाना भाड़ा देना होता है।
खबरें और भी हैं...