- Hindi News
- National
- Benipur News 2 Schools Remain Open Despite Orders To Close Schools Due To Corona Virus
कोरोना वायरस को लेकर स्कूल बंद करने के अादेश के बावजूद खुले रहे 2 विद्यालय
राज्य सरकार द्वारा काेरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों ,महाविद्यालयों को 14 मार्च से 31 मार्च तक बंद कर देने की घोषणा के बाद क्षेत्र के अधिकांश निजी एवं सरकारी विद्यालय व महाविद्यालय के शैक्षणिक कार्य बंद कर दिया गया। लेकिन नगर परिषद क्षेत्र के आशापुर अस्थित होली क्रॉस पब्लिक स्कूल और बहेड़ा पब्लिक स्कूल बहेड़ा के प्रबंधन पर सरकार की इस आपातकालीन घोषणा का कोई असर नहीं दिखा। विद्यालय प्रबंधन सरकारी आदेश एवं बच्चों की स्वास्थ्य अनदेखी करते हुए शनिवार को भी विद्यालय का विधिवत संचालन कर सरकारी आदेश को अंगूठा दिखा दिया। 14 मार्च शनिवार को विद्यालय सामान्य दिनों की तरह खुला रहा। निर्धारित समय 12 .30बजे तक विद्यालय का संचालन के बाद बच्चों को छुट्टी दी गई। इस संबंध में पूछने पर विद्यालय कर्मी रिहान गौतम ने कहा कि प्रधानाध्यापक अवकाश पर हैं। विद्यालय में परीक्षा संचालन हो रहा है। बच्चों को सरकार द्वारा की गई बंदी की घोषणा की सूचना समय पर नहीं दिया जा सका। जिसके कारण शनिवार को भी बच्चे विद्यालय आ गए। कुछ देर बच्चों को विद्यालय में रोककर सोमवार से विद्यालय बंद रहने की जानकारी दे दी गई। 16 मार्च से 31 मार्च तक विद्यालय का पठन-पाठन पाठन बंद रहेगा। जबकि विद्यालय के कई बच्चों ने कहा कि छुट्टी की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। आज भी परीक्षा की गई। सोमवार से विद्यालय बंद होने की सूचना दी गई। बीईओ इंदु सिन्हा ने बताया कि जांच कर प्रतिवेदन जिला प्रशासन को भेजा जाएगा।
बेनीपुर में आदेश के बाद भी खुला स्कूल व उपस्थित बच्चे।