टेस्ट में 240 छात्रों ने लिया भाग
दरभंगा| आइडियल पाथ कोचिंग संस्थान में स्कॉलरशिप के दूसरे चरण के टेस्ट में 240 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संस्था के निदेशक कृष्ण कुमार ने कहा कि टेस्ट में भाग लेने वाले 20 सर्वश्रेष्ठ छात्रों को फ्री में पढ़ाई के साथ ही रहने व खाने की व्यवस्था दी जाएगी। कोचिंग में छात्रों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए शिक्षकाें की टीम है। टेस्ट में भाग लेने वाले अन्य छात्रों को प्रदर्शन के आधार पर फ्री में छूट दी जाएगी।