- Hindi News
- National
- Darbhanga News 2448 Bottles Seized Foreign Liquor 288 Bottles With Beer 3 Dashed
2448 बोतल विदेशी शराब जब्त 288 बोतल बीयर के साथ 3 धराए
{शराबबंदी के बीच शराब की आपूर्ति आम
शराब बंदी के बीच शराब की आपूर्ति आम बात है। शुक्रवार की देर शाम विश्वविद्यालय थाना अन्तर्गत सुंदरपुर खर्गा टोला में विभिन्न बड़े ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर की खेप पहुंचाई गई थी। इसकी भनक विश्वविद्यालय थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज पवन कुमार सिंह को लगी और उन्होंने बिना देर किए ही उस टोला में रेड कर ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर, रॉयल स्टेज सहित कई बड़े ब्रांड की शराब बरामद करने के साथ ही 500 एमएल का 288 बोतल बीयर भी बरामद किया। इसके साथ ही स्व. राम लखन खर्गा के पुत्र शराब के धंधेबाज रतन खर्गा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसके अलावा दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया उसमें स्व. दुर्गा दास के पुत्र रतन दास और राम विलास महतो के पुत्र शंकर महतो को गिरफ्तार कर कुल 2448 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इसकी पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर इंचार्ज सिंह ने बताया कि 288 बोतल किंग फीसर का 500 एमएल बीयर भी जब्त की गई है।
आईजी करेंगे इस मामले की समीक्षा
पुलिस हिरासत में रतन खर्गा सहित शंकर और रतन दास।
पांच सौ से अधिक शराब के मामले में वरीय अधिकारियों को समीक्षा करना होता है। यहां 1764 लीटर शराब बरामदगी का मामला है। इसका पर्यवेक्षण एसएसपी बाबू राम स्वयं करेंगे जबकि इसकी समीक्षा रेंज के आईजी अजिताभ कुमार को करना है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यहां कौन-कौन रतन खर्गा से शराब लेता है और इसे कहा से आपूर्ति होती है। इंस्पेक्टर इंचार्ज सिंह के बयान पर केस दर्ज कर अनुसंधानक सब इंस्पेक्टर राजनाथ सिंह को बनाया गया है।
192 कार्टन में 1764 लीटर शराब बरामद
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 192 कार्टन बरामद की गई जिसमें कुल 17 सौ 64 लीटर विदेशी शराब है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी खेप शुक्रवार की शाम यहां पहुंचाया जाना है। इसके लिए रतन खर्गा के घर में ही शराब रखा जाना है। इसके बाद अन्य आपूर्तिकर्ता को तस्कर के माध्यम और नशेड़ियों को पहुंचाना था। बिना देर किए रेड किए जाने से यह शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा सका है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।