पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

20 कार्टन शराब के साथ नाबालिग समेत 3 धराए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिमरी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में शनिवार की देर रात दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर जय गुरुदेव लाइन होटल के निकट से उजले रंग की जायलो कार से 20 कार्टन में बंद 180 एमएल की 960 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक नाबालिग समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

शराब तस्करों की पहचान सदर थाना के ककरघट्टी निवासी रामाकांत यादव के पुत्र अरविंद कुमार यादव, मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना अंतर्गत रामपुर भसौव निवासी चन्द्रशेखर सिंह के पुत्र प्रताप कुमार सिंह एवं नाबालिग की पहचान सदर थाना के मसौन पुर गौसाघाट निवासी उमेश यादव के पुत्र विवेक कुमार के रुप में की गई है। थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को पूछताछ मे बताया है कि हमलोग मुजफ्फरपुर से शराब लेकर आ रहे थे जिसे दिल्ली मोड़ के पास डिलेवरी देना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर को न्यायिक हिरासत मे भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। शराब तस्कर के खिलाफ जगह जगह चेकिंग अभियान एवं छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...