पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kusheswarsthan News 39he Who Surrenders Himself At The Feet Of Hari He Crosses Bhavsagar39

‘जो खुद को हरि के चरणों में समर्पित कर देता है, वो भवसागर को पार कर लेता है’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धोखे से भी अगर भगवान के नाम का स्मरण हो जाए तो मानव का कलयुग में कल्याण हो जाता है। ये बाते प्रखंड के धवोलिया में आयोजित श्री श्री 108 श्री महाविष्णु यज्ञ में हो रहे श्रीमद भागवत कथा के पहले दिन कथा वाचक प्राची देवी ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्री बांके बिहारी का नाम स्मरण मात्र करने से कलयुग के पापों से बचा जाता है। वे परमात्मा,सत्य,चित और आनंद दायक है। वे ही जगत की उत्पत्ति व उसका पालन पोषण करते हैं और समय आने पर उसका विनाश भी कर देते हैं। प्राणियों का कल्याण सिर्फ और सिर्फ हरि भजन में ही है। भगवान नाम के जाप में ही प्राणियों का कल्याण है। जो मानव अपने आप को श्री हरि के चरणों मे समर्पित कर देता है, वो इस भवसागर को पार कर लेता है।

मेला के दौरान देवी देवता की प्रतिमा और झूला बना है आकर्षण का केंद्र


कार्यक्रम के दौरान कथा वाचन करती प्राची देवी।

धवोलिया में आयोजित महाविष्णु यज्ञ में श्रीमद भागवत कथा का पहला दिन, प्राची देवी ने कहा-

कहा- बांके बिहारी के स्मरण मात्र करने से कलयुग के पापों से बचा जा सकता है

भागवत कथा के बाद हुई आरती सैकड़ों लोग शामिल हुए। कथा के दौरान मधुर भजन से धवोलिया, केवटगामा, भरडीहा, हरिनाही, फक दोलिया सहित आस पास के गांवों में भक्ति का माहौल छाया हुआ है। यज्ञ स्थल पर आने वाले भक्त व बच्चों के लिए मेला का भी आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के झूला एवं खेल तथा देवी देवताओं की प्रतिमाएं आकर्षण केंद्र बनी है।

व्यक्ति आलस्य में भगवान का भजन नहीं कर पाते हैं : कथा वाचक


कथा वाचक श्री देवी ने भक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि नौ भक्ति में से एक भी जीवन में आ जाये तो मनुष्य का कल्याण हो जाता है। लेकिन व्यक्ति आलस्य में भगवान का भजन नही कर पाते हैं। जिस प्रकार से भी कलयुग में भगवान का स्मरण आ जाए तो मनुष्य का कल्याण होना निश्चित है। अजामल ने धोखे से भगवान के नाम का स्मरण कर लिया और उसका बेरा पार हो गया।


कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन आज से होगा

बहेड़ा | क्षेत्र के मकड़मपुर गांव स्थित महावीर जी स्थान में 14 मार्च से नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामकथा को लेकर मंदिर प्रांगण को साफ-सफाई के साथ साथ तैयारी अंतिम चरण में है। इससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इस संबंध में मंदिर के व्यवस्थापक रामकुमार चौधरी ललन चौधरी विश्वनाथ चौधरी शंभू चौधरी आदि ने बताया कि रामकथा के कथा वाचक के रूप में अयोध्या के सुबोध शास्त्री जी के द्वारा कथा लोगों को सुनाया जाएगा। जो 22 मार्च तक चलेगा। तथा 23 मार्च को हवन के साथ भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...