पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News 39potter Caste With 60 Lakh Population Has Been Used As Vote Bank By All Parties This Time Will Teach A Lesson39

‘60 लाख आबादी वाली कुम्हार जाति को सभी दलों ने वोट बैंक के रूप में उपयोग किया है, इस बार सबक सिखाएंगे’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति दरभंगा के तत्वावधान में तारडीह प्रखंड स्तरीय कुम्हार सम्मेलन का आयोजन सकतपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरीय शिक्षक दिनेश पंडित ने कहा कि कुम्हार समाज सभी समाजों के साथ अपना भी विकास चाहता है।

जिसकी जितनी भागीदारी हो राजनीति में उसकी उतनी हिस्सेदारी पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि आज वैश्वीकरण के कारण कुम्हार समाज हाशिए पर खड़ा है। प्लास्टिक एवं चाइनीज सामान एवं सरकारी उपेक्षाओं के कारण आज उनके पुश्तैनी रोजगार धंधे छीन लिए गए हैं। आज यह समाज दर-दर भटक रहा है। उनकी पीड़ा और दर्द को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कुम्हार समाज की मांग माटी कला बोर्ड का गठन एवं अनुसूचित जाति का दर्जा को प्रत्येक सरकार ने आश्वासन देकर अपने विचाराधीन ही रखा है तथा इसका सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करता आया है। प्रदेश में 60 लाख की विशाल जनसंख्या होने के बाद भी 1947 के बाद से आज तक कुम्हार का एक भी व्यक्ति विधानसभा में नहीं पहुंचा।

प्रखंड स्तरीय बैठक में शामिल कुम्हार समाज के सदस्य।

राजनीति में हिस्सेदारी नहीं होना कलंक की है बात

राम शेख पंडित ने कहा कि राजनीति में हिस्सेदारी नहीं होना यह हमारे समाज के लिए कलंक की बात है। वर्तमान सरकार बार-बार कहती है कि हम जाति व्यवस्था में विश्वास नहीं करते। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। तो मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आप जाति व्यवस्था को बनाकर रखे क्यों हैं ? आप अंतरजातीय विवाह अनिवार्य कर दीजिए। अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक को नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था कर दीजिए।

हम जीत नहीं सकते तो हरा तो जरूर सकते : रमेश

जिला मंत्री रमेश पंडित ने कहा की इस बार हम अपने जिला के प्रत्येक विधानसभा से अपने समाज का उम्मीदवार बनाने का दलीय या निर्दलीय भरपूर प्रयास करेंगे। अगर हम जीत नहीं सकते तो सत्ता के दलालों को यह अवश्य दिखा देना चाहते हैं कि हम तुम्हें हरा तो अवश्य सकते हैं । कैलाश पंडित पंडित, रामदास पंडित (शिक्षक), सुशील कुमार पंडित, छोटे लाल पंडित, फूसी पंडित, जटाशंकर पंडित, उत्तम पंडित ने समवेत स्वर में कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है।
खबरें और भी हैं...