- Hindi News
- National
- Darbhanga News 4 Injured In Two Separate Road Accidents Recruitment Done In Dmch
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 4 जख्मी, डीएमसीएच में कराए गए भर्ती
गुरुवार की रात लगभग 11 बजे नगर थाना अन्तर्गत लालबाग पेट्रोल पंप के निकट एक दुर्घटना हुई। नगर थाना की पुलिस को घटना की सूचना मिली और गश्ती दल में रहे दारोगा शिव कुमार राम ने जख्मी नीलमणि सिंह को बिना देर किए डीएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस ने उसकी बाइक तत्काल जब्त कर थाना पर लगाकर उस जख्मी का डीएमसीएच में इलाज शुरू कराई। जख्मी के मोबाइल फोन से उसके परिजनों से संपर्क कर परिजनों को देर रात ही अस्पताल बुलाया गया। जख्मी नीलमणि सिंह विशनपुर थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी गांव निवासी स्व. आर के सिंह का पुत्र है। वह रात को मिर्जापुर से अपने गांव जा रहा था। दारोगा शिव कुमार राम ने बताया जाता है कि सड़क पर गढ़े और बालू की वजह से सामने से आ रहे अन्य गाड़ी के झटके से वह बाइक से दूर जा कर गिर गया।
नशे में बाइक चला रहे युवक ने साइकिल सवार को मारी ठाेकर, गंभीर रूप से जख्मी
मब्बी ओपी अंतर्गत मब्बी-कमतौल रोड में माधोपुर मंदिर मोड़ के निकट गुरुवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे एक बाइक पर नशे की हालत में दो सवार युवक ने एक साइकिल सवार हलवाई मिस्त्री को ठोकर मारकर जख्मी कर दिया। हालांकि, बाइक सवार भी इस घटना में चोटिल हुआ मगर माधोपुर गांव के स्व. रूदल साह के पुत्र हलवाई मिस्त्री विनोद साह (45 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हुए।