पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेंज में 443 की गिरफ्तारी 25 को भेजा हिरासत में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले सप्ताह होली के अवसर पर अवैध शराब कारोबारियों की ओर से मिथिला क्षेत्र तीनों जिलों में शराब की खेप पहुंची थी। पुलिस की तत्परता से दरभंगा जिला में 1332.98 लीटर विदेशी और 318.7 देसी शराब को जब्त की गई। मधुबनी जिले में 995. 010 और देसी 6060.7000 लीटर वहीं समस्तीपुर जिले में 3481.95 विदेशी और देसी 64 लीटर शराब जब्त कर विभिन्न थानाें में मामला दर्ज किया। मिथिला क्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने शुक्रवार को बताया कि तीनों जिलों के एसएसपी/एसपी को निर्देश दिया गया है कि अवैध शराब कारोबारी जेल से छूटने के बाद फिर से शराब कारोबार नहीं करे उस पर विशेष नजर रखें। दरभंगा जिले में 13, मधुबनी जिले में 16 और समस्तीपुर में 10 वाहनों को भी जब्त किया गया। दरभंगा जिले में 12 मुख्य आरोपी सहित 169 आरोपी, मधुबनी जिले में 10 मुख्य आरोपी सहित 156 आरोपी और समस्तीपुर जिले में 3 मुख्य आरोपी सहित 118 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में दरभंगा पुलिस ने मात्र 51 हजार 6 सौ रुपए, मधुबनी पुलिस 14 हजार 7 सौ रुपए और समस्तीपुर पुलिस 28 हजार 5 सौ रुपए जुर्माने के रूप वसूली की गई है। उन्होंने रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों को समय से निरोधात्मक कार्रवाई के बीच रूट सत्यापन और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कार्रवाई करने को कहा है।

खबरें और भी हैं...