- Hindi News
- National
- Darbhanga News 7 Arrested For Drunk Driving In The City After Drinking Alcohol
शराब पीकर शहर में बाइक से हुड़दंग मचाने वाले 7 को किया गिरफ्तार
हर हाल में शांतिपूर्ण होली पर्व संपन्न कराने के लिए एसएसपी बाबू राम के कड़े आदेश को लेकर शहर की पुलिस व्यवस्था कड़ी रही। एसडीपीओ अनोज कुमार ने हुड़दंगियों की ओर से शहर में नशे की हालत में लहेरिया कट बाइक चलाने को लेकर लहेरियासराय थानाध्यक्ष हरिनारायण सिंह को सूचना दी। इसके बाद अलग-अलग गश्ती दल ने होली के अश्लील गानों और नशा कर हुड़दंग मचाने और राहगीरों को परेशान करने की खोज में निकले और दारु भट्टी चौक से सात हुड़दंगियों को नशे की हालत में गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में बुधवार को दारोगा नुसरत जहां ने भेज दिया। इससे पूर्व लहेरियासराय थाने में चार और नशेड़ी पकड़े गए थे। जिन्हें मंगलवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हुड़दंगियों में पकड़े गए बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी शोभित यादव के पुत्र ललन यादव, समस्तीपुर जिला के पूसा महमदा निवासी स्व. राजेश कुमार सिंह के पुत्र चेतन कुणाल, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी नवीन कुमार सिंह के पुत्र सौरभ शाश्वत, इसी थाना क्षेत्र के मौलागंज निवासी स्व. अरुण सहनी के पुत्र मोनू कुमार को पकड़ा गया। एपीएम थाना के रतनपुरा निवासी रामप्रीत सहनी के पुत्र विजय सहनी, उसी गांव के रामेश्वर महतो के पुत्र शत्रुघ्न महतो बिशनपुर थाना क्षेत्र के रामदेव सहनी के पुत्र संतोष सहनी की गिरफ्तारी हुई है। लहेरियासराय थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी।
शराब बेचने वाले के घर छापेमारी, शराब बरामद
पुलिस ने विश्वनाथ मंडल के पुत्र रोशन कुमार के घर में छापेमारी की तो वहां से 3 बोतल शराब बरामद किया गया। रोशन पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर नगर थाना पुलिस ने शराब के नशे में अरुण कुमार शर्मा के घर में घुसकर मारपीट करने और तोड़फोड़ करने को लेकर सत्यनारायण ठाकुर के पुत्र मुन्ना ठाकुर को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नशे में हुड़दंग कर रहे बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार निवासी रामा पासवान के बहादुरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।