पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रेन की चपेट में आने से विक्षिप्त युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिरौल-हरनगर रेलखंड में हरनगर गुमटी के निकट 8 मार्च की शाम सवारी रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिनगर निवासी इन्दल मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र दिलीप मुखिया 8 मार्च की देर शाम गुमटी के समीप रेलवे लाइन पर बैठ कर शौच कर रहा था। इसी दौरान बिरौल कि ओर से आ रही सवारी गाड़ी की चपेट में वह आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दिलीप मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसके शव को पड़ा हुआ देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

खबरें और भी हैं...