पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News After Giving Birth To The Child Doctors Did Not Come To See Kanchan Who Is Meditating With High Fever

बच्चे काे जन्म देने के बाद तेज बुखार से तप रही कंचन काे देखने नहीं आए डाॅक्टर, माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीएमसीएच के गायनिक वार्ड में भर्ती जच्चा कंचन देवी की इलाज के दाैरान गुरुवार की सुबह 8 बजे माैत हाे गई। परिजनाें ने डाॅक्टराें पर लापरवाही का अाराेप लगते हुए जमकर हंगामा किया। कंचन देवी तारडीह प्रखंड की रहने वाली थी। मृतका के पति सोहन मुखिया ने बताया कि सोमवार को अपनी गर्भवती प|ी काे डीएमसीएच के गायनिक वार्ड की डॉक्टर राजश्री यूनिट के 6 नंबर बेड पर भर्ती करवाया। मंगलवार को ऑपरेशन कर लड़का हुआ। बुधवार की रात में उसे तेज बुखार अा गया अाैर शरीर में कंपन हाेने लगा। तेज बुखार से वह कराह रही थी। इसकी सूचना उन्हाेंने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं नर्स को दी। वे बोले कि बेड नंबर 6 का मरीज मेरा नहीं है। किसी और डॉक्टर का है। लेकिन काेई भी डॉक्टर देखने नहीं पहुंचे। गुरुवार सुबह 8 बजे मेरी प|ी की मौत हो गई।

स्टीच कटाने व ड्रेसिंग के लिया पैसा : भर्ती संजना मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले ऑपरेशन से लड़की हुई थी। गुरुवार को स्टिच कटाने के लिए गए तो, 150 रुपए मांगे गए। पार्वती देवी ने भी बताया कि स्टिच काटने गए तो 150 रुपए लिए। 100 रुपए ड्रेसिंग के लिए भी लिया गया है।

परिजनों ने किया जमकर हंगामा


गायनिक वार्ड में भर्ती महिला कंचन देवी की मौत पर मृतक के पति सोहन मुखिया एवं वार्ड के भर्ती अन्य मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बीच-बचाव में बेंता पुलिस पहुंची। उसने आकर मामला को शांत कराया। इसके बाद अस्पताल से शव को प्राइवेट एंबुलेंस से उसके घर भेजा गया। मृतका के पति सोहन मुखिया ने कहा कि अस्पताल में शव को ले जाने के लिए शव वाहन भी नहीं मिला। 1500 रुपए खुद का खर्च कर प्राइवेट एंबुलेंस भाड़ा किया।

इलाज में लापरवाही नहीं हुई : अधीक्षक

डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. आरआर प्रसाद ने कहा कि कंचन देवी शुरू से ही गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंची थी। बच्चा पेट में फंसा हुआ था। अट्रैक्शन लेबर केस था। ऑपरेशन कर निकाला गया। बुधवार की रात में गंभीर हो गई थी। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं की गई है।

एक साल पहले हुई थी कंचन की शादी

मृतका के पिता परमेश्वर मुखिया ने बताया कि मेरी बेटी कंचन की शादी एक साल पहले हुई थी। मंगलवार को होली के दिन लड़का हुआ। यह पहला बच्चा है। बच्चा सही सलामत है। बुधवार की रात में कंचन को तेज बुखार आ गया। लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं नर्स नहीं पहुंचे।

डीएमसीएच में हंगामा

कंचन देवी ने साेमवार को ऑपरेशन से बच्चे को दिया जन्म, बुधवार की रात बुखार हुआ, गुरुवार की सुबह हो गई मौत, लापरवाही का आरोप

मृतक महिला के रोते-बिलखते परिजन।
खबरें और भी हैं...