- Hindi News
- National
- Jale News After Running The Tap Water Scheme Turn The Street Hose Scheme On Ddc
नल जल योजना को चालू कराने के बाद गली नली योजना को करें चालू : डीडीसी
मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के तहत निर्माण किए जा रहे हर घर नल का जल को शतप्रतिशत पूर्ण करने के लिए प्रखंड के आई टी भवन के सभागार में शुक्रवार को डीडीसी कारी प्रसाद महतो, आत्मा के निदेशक शकील अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, बीडीओ व बीपीआरओ, टेक्निकल सहायकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।
डीडीसी कारी प्रसाद महतो ने एक सप्ताह के अंदर एमबी लोड करने का निर्देश उपस्थित सभी पंचायत सचिवों को दिया। इसमें डीडीसी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से नलजल योजना के लाभुकों को पानी का सप्लाई जल्द करने के निर्देश दिए है। कई जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों के पहले नाली का निर्माण कराने के उपरांत ही पानी सप्लाई करने की बात कही है। जबाब देते हुए डीडीसी ने उन जनप्रतिनिधियों को बताया कि पहले नलजल योजना को चालू कराने के
उपरांत ही गली नली योजना को चालू किया जाएगा।
इसकी जानकारी स्थानीय लाभुकों को देने की भी बात कही। इस दौरान डीडीसी ने नलजल योजना की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला से आए अधिकारियों की अलग-अलग टीम के द्वारा एक साथ शुक्रवार प्रखंड के सभी 26 पंचायतों में शुक्रवार को नलजल योजना की धरातलीय स्थिति का औचक निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट डीडीसी को सौंपा। इसमें अधिकांश जांच कर्ताओं की टीम ने पानी की नियमित सप्लाई नहीं होने की शिकायत की। बैठक में डीडीसी ने संबंधित एजेंसी को एक सप्ताह के अंदर इसे सुधारने का निर्देश दिया। डीडीसी ने बताया कि अगर वार्ड क्रियान्वयन समिति किसी प्रकार की लापरवाही करती है, तो इसकी शिकायत प्रखंड मुख्यालय में करने की बात बताई। वहीं उपस्थित अधिकारियों को इस योजना में तेजी लाने के लिए वार्ड क्रियान्वयन समिति को उचित सहयोग व मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया। मौके पर उप समाहर्ता कंचन कुमारी, आलोक कुमार राज, ललित राही, अभिषेक रंजन, सत्यम सहाय, गौरव शंकर, राहुल कुमार, विकास कुमार, फेजान सरवर व नयना, पुष्पिता झा, अजय कुमार आदि मौजूद थे।