पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलीनगर मनरेगा ऑफिस में लटकता रहता है ताला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मनरेगा कार्यालय में अधिकांश समय ताला ही लटका रहता है। शुक्रवार को लहटा पंचायत के पूर्व पंसस शिव शंकर झा अपने पंचायत में मनरेगा के तहत कोई कार्य नहीं चलने के संबंध में जानकारी लेने पहुंचे तो कार्यालय में बंद था। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में कार्य का आर्डर सीट मिला मार्च बीतने को है लेकिन अभी तक उसका एस्टीमेट नहीं बन पाया है। पीओ जितेंद्र कुमार से जब बात करते हैं वह कहते हैं क्या कठिनाई है इसका जानकारी फोन पर दीजिए। पीओ कभी कार्यालय में नहीं मिलते हैं। पंचायत में कार्य नहीं होने से गरीब मजदूर लोग रोजगार से वंचित है। इस संबंध में बीडीओ रितेश कुमार ने कहा कि पीओ जितेंद्र कुमार यहां के पदाधिकारी हैं। साथ ही उन्हें बेनीपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे सप्ताह में कितने दिन यहां मौजूद रहेंगे इसका कोई रोस्टर नहीं है।

मनरेगा कार्यालय में लटका ताला।
खबरें और भी हैं...