पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News All Officers And Police Officers Should Discharge Their Duties At The Duty Site Dm

सभी अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी कर्तव्य स्थल पर अपने दायित्वों का निर्वहन करें : डीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली में विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए उन्हें चौकस रहने को कहा गया है। रविवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की बैठक में डीएम डॉ. त्यागराजन एस एम ने कहा कि 9 मार्च के रात्रि में विभिन्न जगहों पर होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवत जलाने के लिए लकड़ी व अन्य ज्वलनशील सामान के संग्रह करने का कार्य दोपहर से ही शुरू हो जायेगा। इसलिए सभी दण्डाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ सबुह से ही अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। साथ ही संवत जलाने का कार्यक्रम पूरी तरह समाप्त होने के बाद यह इत्मीनान कर लेंगे कि संवत का आग पूरी तरह से बूझ गया है। उन्होंने कहा कि अगले दिन 10 मार्च को सुबह से रात्रि तक लोग एक दूसरे को रंग- अबीर-गुलाल लगाकर होली खेलेंगे साथ ही 11 मार्च को भी कहीं-कहीं होली खेले जाने की सूचना है। इसलिए 9 मार्च से 11 मार्च तक सभी अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहकर अपने-अपने दायित्वों का तत्परतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर विशेष नजर रखने का आदेश | डीएम ने कहा कि होली के अवसर पर कुछ लोग चोरी- छिपे दारू, ताड़ी व शराब का नशा करके हुड़दंग करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों पर विशेष चौकसी रखने की जरूरत है। दारू व ताड़ी में नशीली दवाएं मिलाकर बेचे जाने की संभावना है जो घातक हो सकती है। सभी अधिकारी इन सभी नशीली चीजों पर बारीकी से नजर रखेगें। उन्होंने कहा कि सभी थानों की गाड़ियों में लाउडस्पीकर लगा रहेगा। उन्हें वीडियोग्राफर भी उपलब्ध रहेगा। सीसीटीवी कैमरा भी जगह-जगह लगाये गये है।

इसलिए सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफर को 24 घंटे कार्यरत रखें। साथ ही अग्निशमन पदाधिकारी अग्निशमन गाड़ी के साथ मुस्तैद रहें। सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी एक साथ भ्रमण करें और सूचना तंत्र को सक्रिय करें। किसी भी घटना की सूचना पर तुरंत रिस्पांस करें। साथ-साथ वरीय अधिकारियों को भी तुरंत सूचित कर दें। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय शांति समिति की बैठकों में सदस्यों की ओर से आश्वस्त किया गया है कि वे लोग पूरे तत्पर रहेंगे। अधिकारीगण भी शांति समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर लें। जहां बैठक नहीं हुई है, वहां तुरंत बैठक कर लें। उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यालय की ओर से इस होली के अवसर पर विशेष चौकस रहने की हिदायत दी गई है। इसलिए सभी अधिकारी एवं जवान अगले 3 दिनों तक अपने-अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करें।

त्योहार के दौरान कर्मी पूरे समय कार्यशील रहकर पल-पल की सूचनाएं संकलित करें

पूर्व की हुई घटनाओं को संज्ञान में लेकर उन घटना स्थलों सहित अन्य क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान रखने होंगे। जिला स्तर, अनुमंडल स्तर एवं थाना स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नियंत्रण कक्षों में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मी पूरे समय कार्यशील रहकर पल-पल की सूचनाएं संकलित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम, एनआरसी व एनपीआर को लेकर एक विशेष वर्ग व समूह की ओर से कई दिनों से धरना -प्रदर्शन किया जा रहा है। इसलिए धरना -प्रदर्शन करने वाले लोगों व उनके नेताओं के साथ वार्ता कर सभी से शांति कायम रखने की अपील करें। बैठक में डीजीपीआरओं आर आर प्रभाकर, सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, सदर एसडीओ राकेश कुमार गुप्ता, एसडीपीओ अनोज कुमार, डीएसपी मुख्यालय सुधीर कुमार, लाइन डीएसपी, डीपीआरओ सुशील कुमार शर्मा, डीसीएलआर पुष्पेश कुमार आदि मौजूद थे।

पुलिस जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए चौकस रहने को कहा

बैठक को संबोधित करते डीएम व उपस्थित अन्य।
खबरें और भी हैं...