पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News All The Thanedar Submitted Timely Reports Regarding Chaiti Durgapuja And Ram Navami Ssp

चैती दुर्गापूजा व रामनवमी को लेकर पूर्वाभास रिपोर्ट समय से सौंपे सभी थानेदार : एसएसपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थानों में जब्त शराब का 20 मार्च तक नष्ट किया जाना है। वहीं, 15 मार्च तक पुराने कुर्की-जब्ती वारंटों का निष्पादन करना होगा। चुनावी वर्ष शुरू होने के बीच वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने की जरूरत है। इस बीच चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को लेकर विवादित रूट और स्थलों का चयन कर सीओ के साथ मिलकर थानेदार स्वयं जांच कर मामले को निष्पादित करेंगे। चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी को लेकर पूर्वाभास समय से सौंपने को कहा गया है। बीते माह लूट की बढ़ी घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसएसपी बाबू राम ने कार्रवाई करने को कहा है। शहरी क्षेत्र में बाइक चोरी और गृहभेदन जैसे मामलों को लेकर कांडों में कार्रवाई की गति बढ़ाते हुए निष्पादन करने को कहा है। इस बीच चुनाव को देखते हुए और अन्य पहलुओं को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कांडों के निष्पादन में निष्पादित कांडों का फाइनल फॉर्म कोर्ट में समर्पित कर ही उसे निष्पादित दिखाने की हिदायत सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सहित थानेदारों को दी है। वाहन चेकिंग और गश्ती को और असरदार करने का निर्देश एसएसपी बाबू राम ने गुरुवार को क्राइम मीटिंग कर दिया है। वहीं, सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने पुलिसिंग काे लेकर सूचना तंत्र और गश्ती को विशेष रूप से असरदार बनाने के लिए कई बिन्दुओं पर चर्चा किए। मीटिंग में एसडीपीओ दिलीप कुमार झा, उमेश्वर चौधरी, मुख्यालय डीएसपी सुधीर कुमार, रक्षित पुलिस लाइन डीएसपी जगदानंद ठाकुर, डीएसपी बिरजू पासवान, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध चोधरी, वसंत झा, अनिल प्रसाद आदि ने भाग लिया। चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी पर विशेष चौकसी के साथ समय से निरोधात्मक कार्रवाई, रास्ता का सत्यापन और अन्य बिन्दुओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

बैठक में निर्देश देते प्रभारी एसपी।
खबरें और भी हैं...