- Hindi News
- National
- Biraul News Anm And Mamta Delivered Delivery Surrounded By Clothes On A Ladder In Birol Csc
बिरौल सीएससी में सीढ़ी पर कपड़े से घेर कर एएनएम और ममता ने कराया प्रसव
असुरक्षित प्रसव
गर्भवतियों का सुरक्षित प्रसव करवाने एवं शिशु व मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए वंडर एप सिस्टम लागू करने वाला दरभंगा बिहार का पहला जिला है। बावजूद शुक्रवार की शाम चार बजे बिरौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नूरजहां परवीन का असुरक्षित प्रसव कराया गया। वह भी सीढ़ी के चौताल पर। वंडर एप के तहत प्रसव के दौरान डॉक्टर का रहना जरूरी है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीढ़ी के चौताल पर एएनएम व ममता ने प्रसव करवाया। महिलाओं ने प्रसव के दौरान कपड़े से आसपास के क्षेत्र को ढक रखा था। सुरक्षित प्रसव का एक भी तरीका भी नहीं अपनाया गया। प्रश्न यह उठता है कि ऐसे वंडर एप की क्या जरूरत है। इस संबंध में नूरजहां के परिजनों का कहना है कि अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के शौचालय से इतनी बदबू आती है कि वहां कोई जा नहीं सकता। इसी कारण नूरजहां फस्ट फ्लोर के शौचालय में गई थी। लौटने वक्त उसे सीढ़ी पर ही डिलेवरी पेन होने लगा। जानकारी मिलने पर एएनएम व ममता ने वहां जाकर प्रसव करवा दिया।
ग्राउंड फ्लोर पर भी है
शौचालय : चिकित्सा प्रभारी
चिकित्सा प्रभारी डॉ. फूल कुमार मिश्र ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर पर शौचालय है। बावजूद वह महिला फर्स्ट फ्लोर के शौचालय में चली गई। लौटते वक्त उसे दर्द होने लगा। वह वहीं बैठ गई। प्रसव के बाद उसे डिलेवरी रूम लाया गया। उसका सही इलाज हुआ।
सुरक्षित प्रसव व शिशु-मातृ मृत्यु दर कम करने के लिए वंडर एप को संचालित करने वाला दरभंगा बिहार का पहला जिला?
प्रथम दृष्टया यह मामला मानवीय भूल व लापरवाही प्रतीत होता है। मामले की जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. त्यागराजन एसएम, डीएम
जान के साथ खिलवाड़