मोबाइल दुकान में चोरी का आरोपी हुआ गिरफ्तार
शनिवार की देर रात विशनपुर थाना की पुलिस ने मोरो थाना क्षेत्र के तीसीडीह गांव से लहेरियासराय, विशनपुर व कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुए मोबाइल दुकान में चोरी के आरोपी एक मोबाइल चोर को धर दबोचा। पकड़ा गया मोबाइल चोर सीताराम सहनी का पुत्र बीरबल सहनी बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार गत वर्ष 8 अक्टूबर की रात्रि को विशनपुर चौक स्थित मोबाइल कॉर्नर नामक मोबाइल दुकान में हुई चोरी में दुकान के मालिक डीहलाही निवासी नौशाद अली खां ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध 9 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि एक की गिरफ्तारी करीब दो महीने पहले समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना की पुलिस ने कर ली थी।