- Hindi News
- National
- Darbhanga News Baby Show At 15 To 0 To 5 Years Old Children Will Participate To Bring Awareness About Vaccination
टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने को 15 को बेबी-शो, 0 से 5 साल के बच्चे लेंगे हिस्सा
रोटरी क्लब दरभंगा मिड टाउन की ओर से 15 मार्च को सुबह 11 बजे से आईएमए भवन अल्लपट्टी में एक “हेल्दी बेबी कांटेस्ट सह साइंटिफिक अवेयरनेस प्रोग्राम (बेबी-शो) का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े होंगे। इस कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। जिन्हें तीन वर्गों 0 से 1 वर्ष, 1 से 3 वर्ष और 3 से 5 वर्ष में बांटा गया है। सभी बच्चों को वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञों परीक्षण कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के लिए हर वर्ग में से अलग-अलग बच्चों का चयनित करेंगे। सभी बच्चे को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के चेयरमैन रोटेरियन डॉ. अनिल नारायण सिंह ने बताया कि बच्चों को केवल सुंदरता पर ही नहीं परखा जाएगा, बल्कि विभिन्न अन्य मापदंडों को भी देखा जाएगा। जैसे जन्म का स्थान घर या अस्पताल, टीकाकरण की स्थिति का विवरण, बच्चे वजन आदि। क्लब के सचिव रोटेरियन डॉ. नीरज प्रसाद ने बताया कि साइंटिफिक अवेयरनेस प्रोग्राम में आम जनता को जननी एवं बाल स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे कि पूर्ण टीकाकरण की आवश्यकता अदि परामर्श देंगे। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. अमिताभ सिन्हा ने बताया कि रोटरी दरभंगा मिड टाउन एक सामाजिक संगठन है। हर रविवार को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एके मिश्रा के सहयोग से विशेषज्ञ चिकित्सकों के निगरानी में प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक नि:शुल्क टीकाकरण किया जाता है। रजत अग्रवाल ने बताया कि 15 तारीख के इस कार्यक्रम में भागीदारी बिल्कुल मुफ्त है। इच्छुक अभिभावक मुफ्त निबंधन के लिए इन मोबाइल नंबर 9576726480, 7033508535, 9304114506 पर सम्पर्क कर सकते हैं। जज वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार सिंह, स्थानीय आईएमए भवन के अध्यक्ष डॉ. बीबी शाही और जीसस एंड मैरी स्कूल की निदेशक डॉ. मधुरिमा सिन्हा रहेंगे। मौके पर डॉ. अभिषेक, रजत अग्रवाल व डॉ. कैलाश प्रसाद सिंह मौजूद थे।
कार्यक्रम की जानकारी देते डॉ अमिताभ सिन्हा व अन्य।