- Hindi News
- National
- Darbhanga News Better Avoidance Of Treatment Awareness Necessary To Avoid Corona Virus Disease Spreads With Dirt
इलाज से बेहतर परहेज, कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूकता जरूरी, गंदगी से फैलती है बीमारी
इंडियन इंग्लिश स्कूल एकमीघाट के बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता के टिप्स डॉक्टरों की टीम ने दिए। स्कूल परिसर में डॉ. हलीम होम्योपैथिक मेडिकल एंड कॉलेज की टीम ने शिविर लगाकर बच्चों की जांच की। डॉक्टरों ने बच्चों से कहा कि बीमारी के इलाज से बेहतर है कि पहले से ही जागरूक रहें और बीमारी फैलाने वाली चीजों के इस्तेमाल से परहेज किया जाए। डॉ. हलीम होम्योपैथिक मेडिकल एंड कॉलेज के निदेशक डॉ. एम हिदायतुल्लाह ने कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव से बचने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। संक्रमित लोगाें से दूर रहने का प्रयास करें। संक्रमित लोग से मिलने के बाद तुरंत हाथों को साबुन से धोएं। छींक आने पर मुंह आैर नाक पर रूमाल या टिशू पेपर रखना न भूलें। हर थोड़ी देर पर हाथ को साबुन से धोए। बार-बार नाक और मुंह पर हाथ लगाने से बचें। शौच से आने के बाद अच्छी तरह हाथ पैर को धोएं। खाना बनाने या खाने से पहले सफाई का विशेष ध्यान रखें। साफ-सफाई से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। डॉक्टरों की टीम ने बच्चों को वायरस से बचाव के लिए होमियोपैथिक दवा की खुराक दी।
बचाव ही संक्रमण से बचने का सबसे बेहतर तरीका : प्राचार्य एचआई अहमद
प्राचार्य एचआई अहमद ने बच्चों से कहा कि बीमारी से बचने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान रखें। इससे डरने की जरूरत नहीं है बल्कि जागरूक होने की जरूरत है। रोड किनारे बिकने वाली खाद्य सामग्री खाने से बचे। इतना ही नहीं रोड पर या ठेला पर बिकने वाले कटे हुए फल या फल से बने हुए सामग्री भी खाने से भी बचें। फल खाने से पहले अच्छी तरह धोएं। गर्म खाना खाएं। व्यक्तिगत सफाई पर ध्यान दें। छींकने व खांसने के बाद और पशुओं को छूने के बाद हाथ धोएं। खांसी या छींकने पर टिशू का इस्तेमाल करें या कोहनी से ढकें। अगर कोई व्यक्ति आपके बिल्कुल पास में खांसी करे या छींके तो कुछ सेकेंड तक रूककर सांस लें। मौके पर प्रबंध निदेशक कमरे आलम, वाइस प्रिंसिपल नाजरा परवीन, अकादमिक प्रभारी डॉली कुमारी, प्रियंका चौधरी, नीतू सिन्हा, ज्योति कुमारी, पूनम कुमारी, नीतू सिंह, ज्योति चौधरी आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी जांच शिविर में कोरोना से बचाव के तरिके सीखे।
इंडियन इंग्लिश स्कूल में बच्चों की सेहत की जांच करती डॉक्टरों की टीम।