बायोमेट्रिक हाजिरी 30 अप्रैल तक बंद
दरभंगा | डीएम डॉ. त्यागराजन एस एम ने सभी कार्यालयों में 30 अप्रैल तक बायोमेट्रिक उपस्थिति पर रोक लगा दी है। उन्होंने सभी कार्यालय प्रधान को निर्देश दिया है कि राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के परिप्रेक्ष्य में कार्यालय कर्मी के जीवन एवं स्वास्थ्य की रक्षा के लिए बायोमेट्रिक के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।