पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Biraul News Birol Chc Has Neither X Ray Nor Ultrasound Ecg And Blood Test System

बिरौल सीएचसी में न एक्स-रे हाेता है और न अल्ट्रासाउंड, ईसीजी व ब्लड टेस्ट की व्यवस्था

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पर्याप्त संसाधन के अभाव में सीएचसी बिरौल खुद बीमार है। एक एंबुलेंस पर पूरे अनुमंडल के गंभीर मरीजों को डीएमसीएच ले जाने की जिम्मेदारी है। प्राथमिक उपचार के साधन के रूप में न तो एक्स-रे है, न अल्ट्रासाउंड, न ईसीजी, न ब्लड टेस्ट के पर्याप्त साधन। डॉक्टर के पास डीएमसीएच भेजना ही एक मात्र उपाय बच जाता। बुधवार की सुबह एक गरीब एहसान बखो के साथ यही वाक्या हुआ। कोठी पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार शंकर शर्मा एवं रोजी रोटी की तलाश में जा रही एहसान बखो जख्मी हो गए। सीएचसी पहुंचने पर दोनों की स्थिति गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार कर दोनों को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। शंकर शर्मा को तत्काल एंबुलेंस से डीएमसीएच भेज दिया गया। किन्तु खून की उल्टी करने वाली बखो को एंबुलेंस के अभाव में तड़पते छोड़ दिया गया। परिजन इधर से उधर दौड़ते रहे। किन्तु कोई देखने वाला नहीं था। रोगी कल्याण समिति से भी किसी तरह की सहायता नहीं होते देख दैनिक भास्कर की टीम ने निजी वाहन से डीएमसीएच भेजने की व्यवस्था की।

डॉ बीपी द्विवेदी ने बताया कि रोज 15 से अधिक डिलेवरी और ओपीडी में 100 से 200 मरीज आते हैं । कम से कम दो एम्बुलेंस की सख्त जरूरत है। लोगों का गुस्सा बराबर झेलना पड़ता है।

6 माह से रोगी कल्याण समिति की बैठक नहीं

जानकारी के मुताबिक यहां रोगी कल्याण समिति कागज पर ही चलती है। 6 महीने से कोई बैठक नहीं हुई है। कैंटीन का भी वही हाल है। ओपीडी में बेड नहीं है। बाहरी लोग यहां के शौचालय का इस्तेमाल करते हैं। अस्पताल परिसर निजी वाहन पड़ाव स्थल बन गया है। डॉक्टर के अभाव में एएनएम के भरोसे मरीजों का इलाज होता है।

उपलब्ध संसाधन के बल पर किया जाता बेहतर इलाज का प्रयास : डॉ. फूल कुमार मिश्र

प्रभारी फूल कुमार मिश्र ने बताया कि उपलब्ध संसाधन के बल पर हम बेहतर इलाज करने का प्रयास करते हैं। एक एम्बुलेंस सही है और दूसरी खराब पड़ी है। औसतन 2 से 3 मरीज रेफर और कभी-कभी दर्जन से भी अधिक मरीजों को रेफर करना पड़ता है।

पीएचसी में खड़ी एंबुलेंस ।

संसाधन के अभाव में लोगों का गुस्सा झेलना पड़ता है : डॉ. बीपी द्विवेदी
खबरें और भी हैं...