पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाजपा ने जुब्बा सहनी का शहादत दिवस मनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दरभंगा | भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को अमर शहीद जुब्बा सहनी के शहादत दिवस जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद जुब्बा सहनी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी जीवन पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद होने बाले जुब्बा सहनी आज गुमनामी में खो गए हैं। हमें शहादत के बारे में लोगों को अवगत कराना होगा। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी भारत छोड़ो आन्दोलन में अग्रणी भूमिका रहीं। 11 मार्च को जुब्बा सहनी का शहादत दिवस मनाया जाता हैं। इसी दिन जुब्बा सहनी को फांसी दी गई थी। मौके पर ज्योति कृष्ण झा, सुजीत मल्लिक, सचिन जैन, पूर्व मेयर अजय पासवान, मनोज कुमार झा, अशोक नायक, धर्मशीला गुप्ता, ध्रुव मंडल, कन्हैया पासवान, बीरू पासवान, प्रेम शंकर झा आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...