पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मझिगामा गांव में मारपीट में हुई हत्या का मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के मझिगामा गांव में 2 दिनों तक चले आ रहे विवाद और उसमें हुई मारपीट का मामला हत्या के मामले में तब्दील हो गया है। मृतक के घायल पुत्र राजकिशोर शर्मा के आवेदन पर केवटी थाना में कांड संख्या 31/ 20 दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में राजकिशोर ने कहा है कि मामूली विवाद को लेकर रामबाबू शर्मा, राम सजल शर्मा, भोला नन्द शर्मा, छकौड़ी शर्मा, सीता देवी, पवन शर्मा आदि ने विवाद के अगले दिन मेरे घर आकर मेरे बुजुर्ग पिता रत्ते लाल शर्मा पर जानलेवा हमला किया। स्थानीय गांव के लोगों ने हम सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मेरे पिता की मृत्यु हो गई। केवटी पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...