मवेशी लदा ट्रक पलटा एक की मौत, 3 जख्मी
दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच-57 पर सिमरी थाना अंतर्गत शोभन चौक के निकट शनिवार की सुबह मवेशी लदा ट्रक हाइवे से नीचे गड्ढे में पलट गया। घटना में ट्रक पर सवार पशु व्यापारी की मौत हो गई जबकि अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतक की शिनाख्त सुपौल के त्रिवेणी गंज थाना अंतर्गत लटौना निवासी जनार्दन यादव(60वर्ष) के रूप में की गई है। जख्मी दिलीप कुमार, सुन्दर राय व आशीष कुमार का इलाज सिंहवाड़ा सीएचसी में कराया गया है।
ट्रक पलटने के बाद एनएच-57 के घटनास्थल पर जुटी भीड़।