- Hindi News
- National
- Darbhanga News Central Government Should Withdraw Its Black Law Ratan Kumar
केंद्र सरकार अपना काला कानून वापस ले : रतन कुमार
सामाजिक संस्था चरखा की ओर से शनिवार को कर्पूरी चौक पर सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया। संस्था के संयोजक रतन कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविधान में अनावश्यक छेड़छाड़ कर लाए गए सीएए से देश प्रदेश में कलाकार, बुद्धिजीवियों, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं में गहरा क्षोभ है। केंद्र सरकार अपना काला कानून वापस लें। मौके पर प्रो सुरेंद्र कुमार सुमन, नेयाज अहमद, प्रकाश बंधु, दिनेश साफी, रमण कुमार झा आदि मौजूद थे।