पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले चिराग का हुआ स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिंहवाड़ा| लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा के तहत शुक्रवार को दरभंगा के रास्ते मधुबनी गए। इस दौरान दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 57 पर सिमरी थाना चौक पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश झा,जिलाउपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार चौधरी,कौशलेंद्र कुमार राय,जयचंद्र मिश्र,शंभू पासवान,पवन सहनी,रोहित मिश्रा,संजय पासवान,शनि मिश्रा,राजेंद्र सहनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि पटना के गांधी मैदान में 14 अप्रैल को बिहार फर्स्ट,बिहारी फर्स्ट रैली का आयोजन किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन दिनों प्रदेश भर की यात्रा कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं...