पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हाई स्कूल के एचएम के साथ लिपिक पर होगी कार्रवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के 205 हाईस्कूलों के एचएम विभिन्न योजनाओं की राशि तो उठा लिए लेकिन उपयोगिता प्रमाण-पत्र जमा नहीं कर रहे हैं। डीईओ डॉ. महेश प्रसाद सिंह ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एचएम की सूची भेजकर 3 मार्च तक उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा कराने का निर्देश दिया था। उपयोगिता जमा नहीं करने की स्थिति में एचएम पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था। लेकिन प्रधानाध्यापकों ने थोड़ा और समय देने की गुहार लगाई थी। डीईअो एवं डीपीओ लेखा एवं योजना ने एक सप्ताह का समय दिया। फिर भी प्रधानाध्यापकों ने उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं किया। अब कार्रवाई की जद में प्रधानाध्यापकों के साथ ही रंजन कुमार भी आएंगे।

205 स्कूलों के एचएम
नहीं दे रहे हैं हिसाब


वित्तीय वर्ष 2017-18 में 71 हाई स्कूलों को 5-5 लाख रुपए उपस्कर की खरीददारी के लिए दिए गए थे। इसी में से 68 हाई स्कूलों को 5 5 लाख रुपए लैब उपकरण की खरीद के लिए अलग से दिए गए थे। इन दोनों मद में किस स्कूल में कितने की खरीद हुई विभाग को अब तक नहीं बताया गया है। इसी प्रकार 134 उत्क्रमित हाई स्कूलों को लैब उपकरण व व्यवस्था बनाने के लिए 3 3 लाख रुपए दिए गए थे। लेकिन सालों बाद भी विभाग को राशि के खर्च करने की जानकारी नहीं दी गई है। डीपीओ लेखा एवं योजना संजय कुमार देव कन्हैया ने कहा कि उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...