पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alinagar News Communalizing The Dispute Between Two People Will Be Done Against Those Who Do It Wrong Sdo

दो लोगों के विवाद को सांप्रदायिक रूप देना गलत ऐसा करने वालों पर की जाएगी कार्रवाई : एसडीओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो लोगों के बीच के झगड़ों को सांप्रदायिक रूप देना कहीं से भी सही बात नहीं है। इस तरह का काम करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। समाज में अमन चैन को खराब करने की कोशिश नहीं करें। यह बात बेनीपुर एसडीएम प्रदीप कुमार झा ने बुधवार को हरसिंहपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही। मालूम हो कि प्रखंड के हरसिंहपुर गांव में होली की देर शाम ताश खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद ने सांप्रदायिक दंगे का रूप ले लिया था। लेकिन प्रशासन की सतर्कता से मामले को काबू में कर लिया गया। बुधवार को बेनीपुर अनुमंडल एवं बिरौल अनुमंडल के वरीय पदाधिकारियों ने प्रखंड के गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित कर दोनों समुदाय के लोगों को गले मिलवाया। जब दोनों पक्षों के लोगों से घटना के बारे में पदाधिकारियों ने बारी-बारी से पूछताछ की तो मामला आपसी कहासुनी का निकला। जिसके बाद प्रशासन ने जब कड़ा रुख अपनाया और दोनों पक्षों से घटना में शामिल पच्चीस-पच्चीस लोगों का नाम लिखवाने को कहा जिस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी तो दोनों समुदाय के लोग जो एक जगह के रहने वाले थे और आपस में हर समय भाईचारा के माहौल में रहा करता था वह किसी का नाम बताना नहीं चाहा। तो पदाधिकारियों ने इस पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा इस घटना से क्षेत्र में सांप्रदायिक दंगा होने की प्रबल आशंका बन गई थी और आप लोग अब किसी का नाम भी नहीं बताना चाहते हैं। जिस पर कुछ लोगों ने हरसिंहपुर चौक पर ताड़ी की कई दुकान होने एवं हर समय जुआ खेलने का मुद्दा उठाया। उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद ने कहा ताड़ी की दुकान चलाने वाले सबसे पहले लाइसेंस ले लें।

हर गतिविधि पर नजर रखें थानाध्यक्ष : डीएसपी

बिरौल डीएसपी दिलीप कुमार झा ने अलीनगर थाना अध्यक्ष राम नारायण पासवान को निर्देश देते हुए कहा यह गांव आपके थाना क्षेत्र में नहीं पड़ता है, लेकिन आप इस प्रखंड के थानाध्यक्ष हैं इस नाते आप यहां की हर गतिविधि पर नजर रखें। बैठक हरसिंहपुर पंचायत सरकार भवन पर आयोजित की गई थी जिसमें बिरौल एसडीएम ब्रजकिशोर लाल, अलीनगर बीडीओ रितेश कुमार, सीओ राजीव रंजन, घनश्यामपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, जिप सदस्य नबी हसन कारी, मुखिया पति हीरा प्रसाद, उप मुखिया मो मौज्जम, सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू सिंह, मछुआ सोसायटी के सचिव विजय मुखिया, गंगाराम सहनी, लाल मुखिया, नीलांबर सदा, ललित मोहन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...