पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Darbhanga News Cook Union Will Be Involved In Picket In Front Of Vidhan Sabha On March 20 Decision In Meeting

20 मार्च को विधानसभा के सामने धरना में रसोइया संघ होगा शामिल, बैठक में निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रसोइयों संघ की बैठक पंडासराय जिला कार्यालय में गुरुवार को संपन्न हुई। इसमें रसोइयों के लिए उनके उत्थान और समस्याओं को दूर करने पर चर्चा के बीच विभिन्न मांगों पर संगठित होकर हक की लड़ाई आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत मुख्य मांगों में रसोइयों को सरकारी कर्मचारी घोषित करों। मानदेय 21 हजार करों। मानदेय 10 महीनों का नहीं 12 महीनों नियमित भुगतान करें। एनजीओ को मध्याह्न भोजन से बाहर करों। हड़ताल अविधि का मानदेय भुगतान करों। रसोइयों की नियुक्ति पत्र कैम्प लगा कर दो। ईएसआई, ईपीएफ व सामाजिक सुरक्षा पेंशन दो। सीएए जैसा काला कानून वापस लो। एनआरसी, एनपीआर पर रोक लगाओ। 20 मार्च को विधानसभा के सामने आयोजित धरना में दरभंगा से इनके शामिल होने पर चर्चा हुई। अध्यक्षता अनिता देवी, फूलो देवी, नीलम देवी ने संयुक्त रूप से किया। पवन राम, हीरा साफी, क्रांति देवी, मंजू देवी, अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, सचिव संतरा देवी और पप्पू पासवान ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...