- Hindi News
- National
- Darbhanga News Date Of Acharya Examination Declared In Sanskrit University
संस्कृत विवि में आचार्य परीक्षा की तिथि घोषित
दरभंगा | कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय ने आचार्य प्रथम सेमेस्टर सत्र 2019-21 एवं तृतीय सेमेस्टर सत्र 2018-20 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। दोनों परीक्षा 25 से 30 मार्च तक चलेगी। 28 को कोई परीक्षा नहीं है। आचार्य प्रथम सेमेस्टर के सभी पत्रों की परीक्षा पहली पारी में 10 से 1 बजे के बीच होगी।