कर्मचारियों का महंगाई भत्ता हुआ 21 प्रतिशत
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के प्रमंडलीय मंत्री राज
किशोर सहनी ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की घोषणा की गई है। इससे ग्रामीण डाक सेवकों में खुशी थी। यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी से ही लागू कर दी जाएगी। अब
कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 17 से बढ़कर 21 प्रतिशत हो गई है। इससे अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।